फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Riya Sen Birthday: विवादों ने लगाया इस सुपरहिट हीरोइन के करियर पर ग्रहण, इस हीरो के साथ लीक हुआ था MMS

Mon, 24 Jan 2022 08:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Jan 2022 08:09 AM IST
विज्ञापन
Riya Sen Birthday Special: When Riya Sen real MMS scandal leaked Lesser known facts of actress who sparked controversies
रिया सेन - फोटो : Instagram

रिया सेन बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनके बने बनाए करियर को विवादों की काली छाया ने ऐसा ग्रहण लगाया कि ये ग्रहण कभी छट नहीं पाया। आज रिया सेन का जन्मदिन है। हिंदी और बंगाली फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी और अदाकारा रिया सेन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी हिट फिल्मों में 'स्टाइल', 'झंकार बीट्स' और 'अपना सपना मनी-मनी' जैसी फिल्में ही याद आती हैं। लेकिन इससे ज्यादा लोगों को याद है उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी।

Riya Sen Birthday Special: When Riya Sen real MMS scandal leaked Lesser known facts of actress who sparked controversies
रिया सेन - फोटो : Instagram

बतौर बाल कलाकार शुरू किया अभिनय
रिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। रिया देव वर्मा और मुनमुन सेन की बेटी हैं। वह अभिनेत्री राइमा सेन की छोटी बहन भी हैं। रिया सेन त्रिपुरा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता भरत देव वर्मा कूच बिहार की महारानी इला देवी के बेटे हैं।

Riya Sen Birthday Special: When Riya Sen real MMS scandal leaked Lesser known facts of actress who sparked controversies
रिया सेन - फोटो : Instagram

बी ग्रेड फिल्मों में ही किया काम
रिया को पहली बार पहचान फाल्गुनी पाठक के गाने 'चूड़ी जो खनकी हाथों में' से मिली थी। स्टार किड होने के बाद भी रिया सफल अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित नहीं कर पाईं। रिया हमेशा अपनी फिल्मों में बोल्ड और हॉट दृश्यों को लेकर चर्चा में रही हैं। अब रिया पूरी तरह से बंगाली फिल्मों की तरफ रुख कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Riya Sen Birthday Special: When Riya Sen real MMS scandal leaked Lesser known facts of actress who sparked controversies
रिया सेन - फोटो : Instagram

अफेयर की लिस्ट लंबी
रिया अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। उनके ब्वॉयफ्रेंड में अक्षय खन्ना से लेकर लेखक सलमान रुशदी तक का नाम शामिल है। जबकि रुशदी रिया से दोगुनी उम्र के थे। दोनों ने इस बात को एक्सेप्ट कभी नहीं किया मगर, कुछ ही वक्त रिश्ते में रहने के बाद दोनों ही अलग हो गए। 2011 में रिया को श्रीशंत के लिए कई बार स्टेडियम में चीयर करते देखा गया। रिया सेन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से 2017 में एक निजी समारोह में शादी की थी।

विज्ञापन
Riya Sen Birthday Special: When Riya Sen real MMS scandal leaked Lesser known facts of actress who sparked controversies
रिया सेन - फोटो : Instagram

एमएमएस केस 
रिया की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद था एक्टर अश्मित पटेल के साथ उनका एमएमएस लीक होना। इस वीडियो में वो अंतरंग होते और एक दूसरे को किस करते दिख रहे थे। 2005 में रिया और अश्मित रिलेशनशिप में थे। उस दौरान रिया की एक फिल्म रिलीज होने वाली थी। लोगों का आरोप था कि पब्लिसिटी के लिए रिया ने खुद अपना ये वीडियो लीक करवा दिया। मगर दोनों ने ही इस वीडियो को फेक बताया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed