फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एवेंजर्स एंडगेम: जब रॉबर्ट डाउनी जूनियर को पता चली आयरन मैन की मौत की बात, दी थी ये प्रतिक्रिया

Sun, 31 Oct 2021 10:51 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 31 Oct 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
Robert downey junior started crying on hearing iron man fate in avengers endgame
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एवेंजर्स द एंडगेम' ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में कैप्टन अमेरिका, आयरन मैन, थॉर, वांडा, ब्लैक विडो, हॉकआई जैसे तमाम सुपरहीरो ने थानोस के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। हालांकि फिल्म के अंत के साथ साथ आयरन मैन का सफर भी खत्म हो गया। फिल्ममेकर्स एंथोनी और जो रसो ने हाल ही में खुलासा किया कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने एवेंजर्स एंडगेम में अपने किरदार की मौत पर क्या प्रतिक्रिया दी थी।



रॉबर्ट ने दी थी यह प्रतिक्रिया

तारा बैनेट और पॉल टैरी द्वारा लिखी किताब द स्टोरी ऑफ मार्वल स्टूडियोज- द मेकिंग ऑफ द मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में जो और एंथोनी ने बताया कि फिल्म में आयरन मैन के किरदार को खत्म करने के बारे में जब उन्होंने रॉबर्ट को बताया तो उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी थी।जो और एंथोनी ने बताया कि, 'जैसे हमने रॉबर्ट के सामने यह विचार रखा वह रोने लगे। इसके बाद जैसे ही बात खत्म हुई रॉबर्ट ने कहा कि यह वाकई शानदार है और हमे तब पता चला कि इसे करना ही है क्योंकि उन्हें यह महसूस हुआ था'।

Robert downey junior started crying on hearing iron man fate in avengers endgame
रॉबर्ट जॉन डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया

जो ने कहा कि, 'यह एक तरह से ऐसा है जैसे परिवार में किसी अपने का खत्म हो जाना। जब आप किसी से कहते हैं, कि वह सारे लोग जिन्हें आपने प्यार किया और जिनके साथ आप 10 सालों से वक्त गुजार रहे हैं वह सब जाने वाला है क्योंकि हम अपनी कहानी को इस तरह से पेश करना चाहते हैं?

Robert downey junior started crying on hearing iron man fate in avengers endgame
रॉबर्ट जॉन डाउनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया

एंथोनी ने कहा कि, 'फिल्म में टोनी स्टार्क यानि आयरन मैन के किरदार को खत्म करने के लिए रॉबर्ट की अनुमति लेना जरूरी था। हमने यह सारी बात उन्हें बताई थी ताकि वह इस पर अपनी सही प्रतिक्रिया दे सकें क्योंकि इस किरदार में उन्होंने जान फूंकी है।हम सोचते हैं कि अगर रॉबर्ट ऐसा कह रहे हैं, रॉबर्ट को ऐसा लग रहा है तो हमें पता है कि सब सही होगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Robert downey junior started crying on hearing iron man fate in avengers endgame
एवेंजर्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म एवेंजर्स एंडगेम में सुपरहीरो की पूरी टीम थानोस के खिलाफ लड़ी थी जिसमें आयरन मैन ने बलिदान दिया था। जिस आइकोनिक डायलाग- आई एम आयरन मैन के साथ इसकी शुरुआत हुई थी उसी लाइन को बोलते हुए टोनी स्टार्क इस दुनिया से चला गया था। इसके साथ ही कैप्टन अमेरिका की भी अंतिम विदाई हो गई थी। 

विज्ञापन
Robert downey junior started crying on hearing iron man fate in avengers endgame
एवेंजर्स - फोटो : सोशल मीडिया

अब थॉर की कहानी थॉर लव एंड वंडर में दिखाई जाएगी। ब्रूस की कहानी शी-हल्क में और हॉकआई की अपनी सीरीज जल्द रिलीज होने वाली है। ब्लैक विडो की फिल्म में मौत हो गई थी लेकिन उसकी कहानी प्रीक्वल फिल्म में दिखाई गई थी। साथ ही वांडा और विजन की भी सीरीज मार्वल ने रिलीज की थी जो फैंस को काफी पसंद आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed