अधिवक्ता आशुतोष दुबे ने डिजाइनर सब्यसाची को एक मंगलसूत्र विज्ञापन के लिए अर्ध नग्न मॉडल का उपयोग करने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है। दरअसल हाल ही में सब्यसाची ने अपना नया जूलरी कलेक्शन लॉन्च किया। इसमें उन्होंने मंगलसूत्र की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन मंगलसूत्रों में काफी बारीकी से काम किया गया है। इस पोस्ट में सब्यसाची ने जो फोटो शेयर की थी, उसमें एक प्लस साइज फीमेल मॉडल मंगलसूत्र के साथ लॉन्जरी पहनी हुई थी। मॉडल के साथ इस फोटो में एक मेल मॉडल भी था, जो शर्टलेस नजर आ रहा था। इस विज्ञापन को देखने के बाद लोगों का कहना था कि सब्यसाची कॉन्डम का एड कर रहे हैं। कई नाराज यूजर्स का दावा है कि यह एडवरटाइजमेंट हिंदू संस्कृति पर हमला है और धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।
Filmy Wrap: सब्यसाची के खिलाफ जारी हुआ नोटिस और रविवार को होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने के कारण शुक्रवार 29 अक्तूबर को निधन हो गया। उनके निधन ने मनोरंजन जगत का गहरा झटका दिया है। अभिनेता के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है जहां फैंस की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची हैं। स्टेडियम की इस भीड़ को संभालने के लिए वहां पुलिस भी तैनात है। भीड़ को देखकर ही अंदाजा लग रहा है कि अपने चहेते सितारे को विदा करते हुए लोगों के दिल पर क्या बीत रही है। फैंस की बढ़ती भीड़ को देखने हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शाम (शनिवार को) अंतिम संस्कार करना उचित नहीं होगा। उन्होंने प्रशंसकों को यह भी दिलासा दिया कि उनके पास पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए आज का पूरा दिन है। दरअसल कांतीरवा स्टेडियम के बाहर इस वक्त हजारों लाखों फैंस की भीड़ है। सभी अपने पसंदीदा एक्टर के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री को यह फैसला लेना पड़ा।
Puneeth Rajkumar Funeral: रविवार को होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, एक्टर के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े बालाकृष्ण और जूनियर एनटीआर
आर्यन खान को लगभग एक महीने बाद जेल से रिहाई मिल गई। पिता शाहरुख खान आर्यन को लेने पहुंचे थे। मन्नत और जेल के बाहर फैंस की भीड़ लगी है। घर पर सभी आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं। आर्यन खान के घर लौट आने से अब शाहरुख और गौरी ने राहत की सांस ली है। उन्हें लगातार दोस्तों की कॉल्स आ रही है और वह उनसे बात करके इस कठिन समय में साथ देने के लिए धन्यवाद कह रहे हैं। क्रूज ड्रग्स केस में 28 दिन जेल में बिताने के बाद आर्यन खान को अब घर के दर्शन हुए हैं। वहीं शाहरुख के फैंस मन्नत के बाहर वेलकम बैक का बैनर लेकर खड़े हैं। इससे पहले भी फैंस ने लगातार शाहरुख के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद की थी।
Aryan khan Release Live: जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंचा आर्यन, घर के बाहर इकट्ठा हुई भारी भीड़
आर्यन खान ड्रग्स मामले में जांच कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीन वानखेड़े खुद गंभीर आरोपों में फंसे हुए हैं। प्रभाकर सेल ने समीर वानखेड़े पर मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद अब समीर वानखेड़े पर जांच शुरू हो गई है। इस मामले की जांच कर रही एनसीबी की विजिलेंस टीम ने प्रभाकर सेल को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके लिए एनसीबी ने मुंबई पुलिस को एक पत्र लिखकर मदद मांगी है। वहीं, अब एनसीबी के इस पत्र का मुंबई पुलिस ने भी जवाब दे दिया है।
एनसीबी के सामने जल्द पेश होगा प्रभाकर सेल, मुंबई पुलिस ने किया संपर्क
मनोरंजन जगत के मशहूर कलाकार यूसुफ हुसैन का शनिवार यानि आज सुबह निधन हो गया। मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने इस दुखद घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। हंसल मेहता ने युसूफ हुसैन को बेहद भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'मैंने शाहिद के 2 शेड्यूल पूरे किए थे और हम फंस गए थे। एक फिल्म निर्माता के रूप में एक गैर मौजूद करियर लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया था। ऐसे में युसूफ साहब मेरे पाए आए। उन्होंने अपने जमा किए पैसे मुझे दे दिए। वह मेरे ससुर नहीं बल्कि पिता थे'।
नहीं रहे मशहूर अभिनेता यूसुफ हुसैन, हंसल मेहता ने ट्वीट कर कहा-मैं अनाथ हो गया