फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: एडवांस बुकिंग शुरू होते ही लगने लगा सट्टा, पहले दिन की ओपनिंग पर सबकी नजर

Tue, 25 Jul 2023 02:48 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 25 Jul 2023 02:48 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani advance booking opens India Box Office Collection litmus test for ranveer
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीब 180 करोड़ रुपये की निर्माण और प्रिंट व प्रचार लागत के साथ शुक्रवार को रिलीज होने जा रही अभिनेता रणवीर सिंह व आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू हो गई। अब फिल्म जगत की निगाहें शुक्रवार को इस फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग पर टिकी हैं। रणवीर सिंह की किसी भी हिट फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अब तक सबसे कम 12.80 करोड़ रुपये और सबसे अधिक पहले दिन का कलेक्शन 24 करोड रुपये रहा है। लागत के हिसाब से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को अच्छी ओपनिंग पाने के लिए कम से कम 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग चाहिए, इससे कम ओपनिंग पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर काफी मुश्किल हो सकता है।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani advance booking opens India Box Office Collection litmus test for ranveer
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रणवीर सिंह की लीड रोल वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 16वीं फिल्म है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म को शानदार कामयाबी के लिए अपनी लागत का कम से कम 20 फीसदी कलेक्शन इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर करना होता। फिल्म का कलेक्शन 10 फीसदी से ऊपर और 20 फीसदी से कम रहने पर भी फिल्म के सफल होने की गुंजाइश बनी रहती है बशर्ते दर्शक इस फिल्म की तारीफ लगातार करते दिखें। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का जितना बजट है और जिस तरह से इसके प्रचार पर खर्च किया गया है, ऐसे में फिल्म को 30 करोड़ की ओपनिंग पाना सही शुरुआत हो सकती है। मुंबई में लोग सट्टा भी इसी रकम पर लगा रहे हैं।


इसे भी पढ़ें- Veere Di Wedding 2: 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल पर लगी मुहर? जानिए कब तक शुरू होगी शूटिंग
 
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani advance booking opens India Box Office Collection litmus test for ranveer
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन, रणवीर सिंह की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म ‘पद्मावत’ की पहले दिन की ओपनिंग भी 24 करोड़ रुपये ही रही है। रणवीर की अब तक रिलीज 15 फिल्मों में से छह फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामयाबी पाई है। चार फिल्मों ने औसत कारोबार किया और बाकी पांच फिल्में फ्लॉप रहीं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘पद्मावत’ जहां उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म रही है, वहीं सिर्फ 95 लाख रुपये की ओपनिंग वाली उनकी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ को औसत कामयाबी पाने वाली फिल्म माना जाता है क्योंकि तब फिल्म की लागत बहुत कम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani advance booking opens India Box Office Collection litmus test for ranveer
सिम्बा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर सिंह की सफल फिल्मों में से 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ के बाद दूसरे नंबर पर फिल्म ‘सिम्बा’ रही है जिसने 2018 में ही 20.72 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके अगले साल यानी साल 2019 में रिलीज फिल्म ‘गली बॉय’ का पहले दिन का कलेक्शन 19.40 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म ‘गली बॉय’ अभिनेता रणवीर सिंह की सोलो हीरो के तौर पर आखिरी सफल फिल्म रही है।

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani advance booking opens India Box Office Collection litmus test for ranveer
पद्मावत, सिम्बा, गली बॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह की कामयाब फिल्मों की पहले दिन की ओपनिंग इस प्रकार है:
 
फिल्म  ओपनिंग (करोड़ रुपये) कुल कारोबार (करोड़ रुपये)
पद्मावत (2018) 24 302.15
सिम्बा (2018) 20.72 240.31
गली बॉय (2019) 19.40 140.25
गुंडे (2014) 16.12 78.60
राम लीला (2013) 16.00 116.33
बाजीराव मस्तानी (2015) 12.80    184.20
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed