पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से काफी नाम कमाया। इन्हें ऋषि कपूर की फिल्म 'हिना' में देखा गया था और खासा पसंद किया गया था। फिलहाल ये चर्चा में हैं। इन्होंने अदनान सामी से अपनी शादी और बच्चे की कस्टडी के बारे में खुलकर बात की है।
Zeba Bakhtiar: 'मेरी सोचने की शक्ति खत्म हो गई थी', बेटे को पाना रहा मुश्किल,अदनान सामी से तलाक पर बोलीं जेबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदनान सामी और जेबा बख्तियार का तलाक 1993 में हुआ था। जिसके बाद इस कपल का एक बेटा अजान हुआ। हालांकि दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और बहुत जल्द ही दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसकी वजह का कभी खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन ये रिश्ता काफी कड़वे नोट पर खत्म हुआ था। जिसके बाद अदनान और जेबा के बीच उनके बेटे की कस्टडी का केस भी चला। जो उनकी पत्नी जेबा के पक्ष में रहा। अब हाल ही में जेबा ने मीडिया से हुई बातचीत में अदनान और अपने रिश्ते पर बात की है और बताया कि कैसे उनकी शादी से उनके एक्टिंग करियर पर असर पड़ रहा था।
जेबा ने अपनी बात शुरू करते हुए कहा, 'जब मेरी अदनान से शादी हुई तो मैं कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रही थी। उस समय, मुझे अपना एक्टिंग करियर जारी रखने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। मैं लिखना चाहती थी और फिल्में प्रोड्यूस करना चाहती थी। मैं एक्टिंग में उतनी एक्टिव भी नहीं थी। फिर मैंने अदनान से शादी की और अजान का जन्म हुआ। मैं इस रिश्ते में पूरी तरह अपना समय दे रही थी लेकिन फिर जब ये रिश्ता आगे नहीं चल सका तो मैंने प्रोडक्शन पर ध्यान दिया और दूसरे प्रोजेक्ट्स करना शुरू कर दिया'।
जेबा ने बेटे की कस्टडी के लिए फाइट पर बात करते हुए कहा, '18 महीने बेटे की कस्टडी जिसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा। वह बताती हैं, 'मैं एकदम पागल हो गई थी। मैं काम कर रही थी क्योंकि उससे मुकाबला करने की हिम्मत आती है। जेबा कहती है मुझे बड़ी-बड़ी परेशानी मिली हैं जो मुझे याद नहीं हैं लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि मुझे अजान का साथ वापस मिल गया।
यह भी पढ़ें: 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल पर लगी मुहर? जानिए कब तक शुरू होगी शूटिंग
जेबा ने आगे बताया, 'मैं उस दौरान काम नहीं कर रही थी, लेकिन मेरे कुछ दोस्तों ने मुझसे कहा कि मैं अपने लिए काम करूं। एक दोस्त था जो इंग्लैंड में एक सीरियल कर रहा था, मैं उसी शो में शामिल हो गई। मैं इसकी शूटिंग के लिए कुछ महीनों के लिए लंदन भी गई थी।' बता दें की साल 1988 में पाकिस्तानी टीवी शो 'अनारकली' से अपना नाम बना चुकीं जेबा बख्तियार ने 1991 में 'हिना' में काम किया था। इसे रणधीर कपूर ने डायरेक्ट किया था। इससे वो काफी पॉपुलर हुईं।
यह भी पढ़ें: जिमी शेरगिल स्टारर वेब सीरीज 'चूना' का ट्रेलर जारी, सस्पेंस-कॉमेडी से भरपूर होगी 600 करोड़ की डकैती