फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Choona: जिमी शेरगिल स्टारर वेब सीरीज 'चूना' का ट्रेलर जारी, सस्पेंस-कॉमेडी से भरपूर होगी 600 करोड़ की डकैती

Tue, 25 Jul 2023 01:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 25 Jul 2023 01:36 PM IST
सार

जिमी शेरगिल स्टारर वेब सीरीज 'चूना' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 600 करोड़ रुपये की डकैती पर आधारित यह सीरीज कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर होने जा रही है। 
 

विज्ञापन
Choona trailer Jimmy Shergill Starrer Comedy Action packed web series with an astrological twist
चूना ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

जिमी शेरगिल बीते कुछ समय से अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'चूना' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अब 'चूना' का बेहतरीन ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें जिमी शेरगिल का कॉमेडी में लिप्त धाकड़ अंदाज देखते ही बन रहा है। ट्रेलर में आश्चर्यजनक दृश्यों और गुदगुदाने वाले चुटकलों के साथ एक रोमांचक डकैती देखने को मिल रही है। इस सीरीज को पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। 

Choona trailer Jimmy Shergill Starrer Comedy Action packed web series with an astrological twist
चूना ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज 'चूना' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें एक ज्योतिषी, मुखबिर, एक गली का गुंडा, एक पुलिस अधिकारी, एक सफल ठेकेदार और एक साधन संपन्न मध्यस्थ और विष्णु, अपने दुश्मन शुक्ला को हराने के लिए एक डकैती की योजना बनाते हैं। दरअसल, इन सबको मिलकर जिमी के पास से 600 करोड़ रुपये लूटना होता है। कहानी इसी डकैती के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि, इसमें जीत शुक्ला की होगी या उसके दुश्मनों की यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 

Choona trailer Jimmy Shergill Starrer Comedy Action packed web series with an astrological twist
चूना ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

'चूना' का ट्रेलर रोमांच और सस्पेंस से भरपूर है। वहीं, इस वेब सीरीज का प्रीमियर तीन अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगा। नेटफ्लिक्स ने जिमी शेरगिल स्टारर इस वेब सीरीज का ट्रेलर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शुक्ला जी को सपना आया है कि कोई दूसरा मुहूर्त देखा जाए। नया मुहूर्त निकाल कर, नई तारीख जल्दी ही बताते हैं।'

Adipurush Ott Release: अब ओटीटी पर रिलीज की जाएगी प्रभास की 'आदिपुरुष', जानिए कब और कहां देखने को मिलेगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Choona trailer Jimmy Shergill Starrer Comedy Action packed web series with an astrological twist
चूना ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'चूना' में जिमी शेरगिल के अलावा, अतुल श्रीवास्तव, विक्रम कोचर, चंदन रॉय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, मोनिका पंवार, नमित दास, आशिम गुलाटी और निहारिका लायरा दत्ता जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। 

Bigg Boss OTT2: साइरस ब्रोचा के बाद शो से इस कंटेस्टेंट ने ली इमरजेंसी एग्जिट? नाम जानकर लगेगा तगड़ा झटका
 

विज्ञापन
Choona trailer Jimmy Shergill Starrer Comedy Action packed web series with an astrological twist
चूना ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज के डायरेक्टर पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा ने इसे लेकर एक इंटरव्यू में कहा कि 'चूना' भव्य और अद्वितीय है, एक ऐसी दुनिया जो ज्योतिष और जुगाड़ जैसे तत्वों के कारण पूरी तरह से भारतीय है। इसमें दर्शकों को पूरी तरह से आनंदित करने के लिए एक्शन, ड्रामा, रोमांस, रोमांच और हास्य है। नेटफ्लिक्स ने 'चूना' का समर्थन किया, जो 100 दिनों से अधिक की शूटिंग और भरपूर वीएफएक्स के साथ एक प्रेमपूर्ण कृति है। कलाकार महान हैं, और एक-दूसरे के पूरक हैं। सीरीज आठ कोर्स डिनर के योग्य है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed