करण जौहर द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट-रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज को बस कुछ ही दिन बाकी है। यह फिल्म जबर्दस्त चर्चा में है। इसका गाना 'ढिंढोरा बाजे रे' भी रिलीज हो चुका है। इसमें आलिया-रणवीर गजब का डांस करते नजर आ रहे हैं। मगर, गाना आने के बाद दोनों स्टार्स के डांस से ज्यादा चर्चा जया बच्चन की हो रही है और इसकी वजह है उनके चेहरे के भाव। पूरे गाने में जया बच्चन के चेहरे पर एक जैसे भाव हैं और गुस्सा साफ झलक रहा है। इस पर यूजर्स के काफी मजेदार रिएक्शंस सामने आ रहे हैं।
Jaya Bachchan: 'ढिंढोरा बाजे रे' में पूरे वक्त गुस्से में दिखीं जया बच्चन, यूजर्स बोले- अपना रोल अदा कर रहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इस गाने में दुर्गा पूजा को दिखाया गया है। पूजा का पांडाल सजा है। हर तरफ रौनक है, सब थिरक रहे हैं। रणबीर आलिया जहां डांस करते दिख रहे हैं, वहीं गाने में शबाना आजमी और जया बच्चन की भी झलक है। मगर, दोनों के चेहरे के एक्सप्रेशन में काफी अंतर है। शबाना आजमी हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं। लेकिन, जया बच्चन का चेहरा गुस्से से भरा हुआ है। इस पर नेटिजन्स का कहना है कि जया बच्चन गाने में बिल्कुल उसी तरह दिख रही हैं, जैसी वह रियल लाइफ में हैं।
Indian Directors: इन भारतीय निर्देशकों ने बनाईं बेहतरीन विदेशी फिल्में, लिस्ट के नाम देखकर चौंक जाएंगे आप
यह तो किसी से छिपा नहीं है कि जया बच्चन अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वह पैपराजी और खुद अपने फैंस की क्लास लगाती नजर आती हैं। आए दिन उनके इस तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ ऐसा ही स्वभाव एक्ट्रेस का इस फिल्म के गाने में भी नजर आ रहा है।
jaya bachchan is being her own self throughout this whole song.
[ #dhindhorabajere #rockyaurranikiipremkahaani ] pic.twitter.com/VvANNeZIgJ
Merry Christmas: कटरीना-विजय की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के ओटीटी राइट्स बिके! जानें कितने में पक्की हुई डील
गाना देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आलिया और रणवीर को साथ डांस करता देख जया बच्चन बिल्कुल खुश नहीं हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा, 'जया बच्चन पूरे गाने में बिल्कुल ऐसी दिख रही हैं, जैसी वह वास्तव में हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अच्छा! जया बच्चन फिल्म में अपना ही रोल अदा कर रही हैं।'
Okay so Jaya Bachchan is playing herself in #RockyAurRaniKiiPremKahaani pic.twitter.com/KZg6l0HLcO I think the climax of Rocky Rani would be Jaya Bachchan finally smiling pic.twitter.com/12u8EcHkZv
Oppenheimer Controversy: तारीफ....विरोध और विवाद! जानिए क्या है 'ओपेनहाइमर' पर मचा बवाल?
एक यूजर ने पूरे गाने में दिखे जया बच्चन के एक्सप्रेशन की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'लग रहा है कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स जया बच्चन के चेहेर का वह भाव है, जब वह मुस्कुराती हुई नजर आएंगी'। बता दें कि यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।