फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK: 'तुम क्या मिले' शूट करने से पहले शाहरुख खान से मिलने गई थीं आलिया भट्ट, SRK ने सिखाया था रोमांस

Thu, 03 Aug 2023 10:37 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 03 Aug 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani alia bhatt visited shahrukh khan to prepare for tum kya mile song
तुम क्या मिले गाना - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों सिनेमाघरों में ठीक कमाई कर रही है। फैंस को करण जौहर की यह फिल्म पसंद आ रही है और वह देखने के लिए थिएटर में जा रहे हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म में दोनों का लव एंगल दिखाया गया है। इस फिल्म का गाना तुम क्या मिले जब से रिलीज किया गया है, वह फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया है। वहीं इस गाने के सीन भी लोगों को बहुत पसंद आए हैं। कश्मीर में हुई इस गाने की शूटिंग के कारण इसकी लोकेशन भी काफी खूबसूरत है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग से पहले आलिया भट्ट शाहरुख खान से मिलने गई थीं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वह क्या वजह थी जो आलिया को गाने के लिए शाहरुख खान से मिलना पड़ गया।

rocky aur rani kii prem kahaani alia bhatt visited shahrukh khan to prepare for tum kya mile song
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक मीडिया हाउस के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने 2023 की मशहूर जोड़ी और उनका ड्रीम बॉलीवुड सॉन्ग तुम क्या मिले को डिजाइन करने के बारे में बात की। वैभवी ने कहा कि इसमें करण ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना ' हो गया है तुझको तो प्यार सजना' के साथ आदित्य चोपड़ा को श्रद्धांजलि भी दी है। जिसमें काजोल और शाहरुख को एहसास होता है कि वो दोनों अलग हो गए हैं लेकिन दोनों में प्यार अभी भी बरकरार होता है।


इसे भी पढ़ें- Gauahar Khan: बेटे 'जेहान' के जन्म के बाद गौहर खान की उड़ी रातों की नींद, कहा - 'खुद के लिए नहीं बचा टाइम'
 
rocky aur rani kii prem kahaani alia bhatt visited shahrukh khan to prepare for tum kya mile song
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वैभवी का कहना था कि करण को इसको लेकर कोई संदेह नहीं था कि यह काम करेगा या नहीं। वह पूरी तरह से दृढ़ विश्वास से भरे हुए थे। वैभवी आगे कहती हैं कि गाने को लेकर रणवीर सिंह के सामने चुनौती थी और उनको ऐसा करना था। दरअसल रणवीर ने गुंडे में प्रियंका चोपड़ा के साथ एक गाने को छोड़कर उन्होंने कभी कोई लव सॉन्ग नहीं बनाया है, जिसमें वह सपने में हों और नायिका को प्यार भरी निगाहों से देख रहे हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani alia bhatt visited shahrukh khan to prepare for tum kya mile song
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

वैभवी ने आगे बताया कि आलिया इस गाने के बारे में और जानने और सीखने के लिए खुद एक दिन के लिए शाहरुख खान से मिलने गई थीं, क्योंकि उन्होंने भी अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में 'इश्क वाला लव' को छोड़कर इस तरह का गाना कभी नहीं किया था। कोरियोग्राफर के लिए भी यह एक चुनौती थी क्योंकि उनको इस तरह के गाने के अनुभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने शाहरुख और काजोल को ऐसा करते हुए सैकड़ों बार देखा है क्योंकि यह उन दिनों सभी के आदर्श थे।

विज्ञापन
rocky aur rani kii prem kahaani alia bhatt visited shahrukh khan to prepare for tum kya mile song
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

'तुम क्या मिले' गाने की बात करें तो इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। फैंस को यह गाना खूब पसंद आया है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed