फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी में रोहित शेट्टी, पहली बार सलमान खान को करेंगे डायरेक्ट

Mon, 28 Jan 2019 03:20 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 28 Jan 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
rohit shetty ready to direct salman khan for cop drama
salman khan
कुछ दिनों पहले ही रोहित शेट्टी के नाम एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आ गई। ये फिल्म थी 'सिंबा' । इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान को कास्ट किया था । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ तक की कमाई कर ली । 
rohit shetty ready to direct salman khan for cop drama
Rohit Shetty
पिछले कुछ सालों से रोहित शेट्टी लगातार कॉप ड्रामा डायरेक्ट कर रहे हैं । 'सिंबा' से पहले उन्होंने अजय देवगन के साथ सिंघम और सिंघम 2 बनाई थी जो सुपरहिट रही थीं । अब रोहित शेट्टी एक और काॅप फिल्म बनाने जा रहे हैं । 
rohit shetty ready to direct salman khan for cop drama
Rohit Shetty
खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में वो सलमान खान को कास्ट करने वाले हैं । रोहित शेट्टी सलमान खान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं जिसमें उनका साथ साजिद नाडियाडवाला देंगे।  दोनों डायरेक्टर्स ने इस बारे में बात की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
rohit shetty ready to direct salman khan for cop drama
salman khan
'किक' फिल्म में सलमान खान का देवी लाल सिंह (डेविल) का रोल रोहित को पसंद आया था। ये दोनों मिलकर सलमान को एक बार फिर खाकी वर्दी में दिखाना चाहते हैं। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। 
विज्ञापन
rohit shetty ready to direct salman khan for cop drama
Ranveer and Rohit Shetty
बता दें कि इसके अलावा रोहित शेट्टी एक और प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं 'सूर्यवंशी' । ये 'सिंघम' सीरीज की चौथी फिल्म होगी । इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार से हाथ मिलाया है । फिल्म की हीरोइन अभी फाइनल नहीं हो पाई है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed