'लिटिल सिंघम' अपने दो साल पूरे होने की खुशी में अपने प्रशंसकों के लिए एक बड़ा धमाका करने जा रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त तक के दिन इस शो के निर्माता रोहित शेट्टी ने इस छोटे सिंघम का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है। यह शो रोहित शेट्टी के रचे किरदार सिंघम से प्रेरित एक एनिमेशन शो है।
'सूर्यवंशी' की बजाय रोहित शेट्टी ने शुरू की 'सिंघम' की पार्टी की तैयारी, यहां समझिए पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शो के बारे में रोहित शेट्टी कहते हैं, 'जब मैंने इस सिंघम को बनाया तब मुझे अंदाजा भी नहीं था कि यह इतना बड़ा शो बन सकता है जिसे पूरे देश के बच्चे पसंद करेंगे।' सिंघम के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए निर्माताओं ने एक म्यूजिक वीडियो की रचना की है जिसमें सिंघम के दोस्त और दुश्मन दोनों ही शामिल होंगे।
साथ ही इसमें लिटिल सिंघम के लिए देश भर से आए शुभकामना संदेशों को भी शामिल किया जाएगा। इस दौरान उन बच्चों की भी प्रशंसा की जाएगी जो इस शो से प्रेरित होकर अपने परिवार और समुदाय की निस्वार्थ मदद करने का जज्बा रखते हैं।
लिटिल सिंघम का ऑनलाइन वीडियो गेम भी खूब प्रचलित हो चुका है। इस मौके पर लिटिल सिंघम का इस गेम में एक नया रूप भी सामने आने वाला है। और सबसे बड़ी बात, डिस्कवरी किड्स पर लिटिल सिंघम की एकदम नई फिल्म लिटिल सिंघम- देश का सिपाही 'मिशन जोश' का प्रीमियर किया जाएगा।
इस मौके पर रोहित शेट्टी ने कहा, 'लिटिल सिंघम को सिंघम से प्रेरित होकर ही बनाया गया था। इसके अंदर भी वही मूल भाव हैं जो सिंघम में थे। वह सच्चाई के लिए हमेशा खड़ा रहता है। वह बहादुर है, साहसी है, स्टाइलिश है और अपने व्यक्तित्व से लोगों का मनोरंजन भी करता है। वह अपने परिवार, समुदाय और देश से बहुत प्यार करता है और इनकी मदद करने के लिए वह कभी भी हिचकिचाता नहीं है।'
पढ़ें: अब जाकर गोविंदा को याद आई अपनी ये लेट लतीफी, बोले- 'मेरी हीरोइनों ने हमेशा मेरा साथ दिया'