{"_id":"67551c4a0e14108f510ce26b","slug":"rohit-suresh-saraf-happy-birthday-worked-in-tv-films-series-mismatched-3-sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-2024-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rohit Saraf: रोहित सराफ ने रानी-प्रियंका-कमल हासन के साथ किया है अभिनय, जान्हवी कपूर-वरुण धवन के साथ आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rohit Saraf: रोहित सराफ ने रानी-प्रियंका-कमल हासन के साथ किया है अभिनय, जान्हवी कपूर-वरुण धवन के साथ आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 08 Dec 2024 09:42 AM IST
सार
Rohit Saraf: रोहित सराफ का आज जन्मदिन है। रोहित आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित प्रसिद्ध टीवी अभिनेता हैं, जिन्होंने टीवी के अलावा कई वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। रोहित के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें।
विज्ञापन
1 of 5
रोहित सराफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रोहित सराफ का जन्म 8 दिसंबर 1996 को काठमांडू , नेपाल में हुआ। रोहित ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की, जिसके लिए वह दिल्ली से मुंबई में शिफ्ट हो गए। लेकिन क्या आपको पता है कि जब रोहित 12 साल के थे, तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। आइए जानते हैं रोहित के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें।
2 of 5
रोहित सराफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
रोहित का परिवार
रोहित नेपाल के काठमांडू में एक भारतीय परिवार से हैं। वे अपने परिवार के साथ दिल्ली वापस आ गए। उसके बाद उनका लालन-पालन दिल्ली में हुआ लेकिन बाद में वह मुंबई चले गए। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस डी असीसी हाई स्कूल में पूरी की थी। रोहित का पूरा नाम रोहित सुरेश सराफ है, लेकिन वह रोहित सराफ के नाम से दर्शकों के बीच प्रसिद्ध हैं। 12 साल की छोटी उम्र में ही रोहित के सिर से उनके पिता सुरेश सराफ का साया उठ गया था।
3 of 5
रोहित सराफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
टीवी से की थी करियर की शुरुआत
रोहित ने टेलीविजन से अभिनय करियर शुरू किया था। इसके अलावा रोहित ने डियर जिंदगी में सहायक भूमिका के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की। उन्होंने नॉर्वेजियन फिल्म व्हाट विल पीपल से कॉमेडी-ड्रामा हिचकी, बायोपिक द स्काई इज पिंक, डार्क कॉमेडी लूडो और थ्रिलर विक्रम वेधा में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित सराफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
रोहित का करियर
रोमांटिक कॉमेडी इश्क विश्क रिबाउंड में उनकी पहली मुख्य फिल्म भूमिका रही, जिसे प्रशंसकों ने बेहद पसंद भी किया। 2018 में, रोहित ने YRF की कॉमेडी-ड्रामा हिचकी में रानी मुखर्जी के साथ अभिनय किया है। इसके बाद उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम के साथ द स्काई इज पिंक में अभिनय किया। रोहित, अनुराग बसु की ब्लैक कॉमेडी लूडो में कलाकारों की टुकड़ी के साथ दिखाई दिए। रोहित ने तमिल रोमांटिक ड्रामा कमली फ्रॉम नादुक्कावेरी में आनंदी के साथ एक प्रमुख भूमिका निभाई और विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन के छोटे भाई के रूप में अभिनय किया है। रोहित मणिरत्नम की तमिल फिल्म ठग लाइफ में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित सराफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में आएंगे नजर
अब वह जल्द ही नेटफ्लिक्स रोमांटिक कॉमेडी सीरीज मिसमैच्ड 3 में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब रोहित धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे। शशांक खेतान की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन, जान्हवी कपूर और सान्या मल्होत्रा के अलावा अब रोहित सराफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक लेकिन पारिवारिक फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।