फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बी: अमिताभ बच्चन के नाम रजिस्टर्ड रोल्स रॉयस सहित कई कारें जब्त, ड्राइवर का नाम निकला सलमान खान

Wed, 25 Aug 2021 10:02 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 25 Aug 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
Rolls royce car registered in the name of amitabh bachchan seized by Bengaluru police read details
बिग बी के नाम रजिस्टर्ड कार जब्त - फोटो : सोशल मीडिया

बेंगलुरू आरटीओ ने यूबी सिटी के पास 22 अगस्त की शाम को एक विशेष अभियान शुरू किया था जिसमें उन्होंने करीब 17 कारों को जब्त कर लिया। खास बात ये है कि इन करोड़ो रुपये की कारों में रोल्स रॉयस फैंटम भी शामिल है जो कभी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की कार हुआ करती थी। अब ये सभी गाड़ियां सीटी आरटीओ के कब्जे में हैं। हालांकि बाद में ये जानकारी सामने आई की अमिताभ बच्चन से लग्जरी कार खरीदने वाले व्यक्ति ने इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन अपने नाम नहीं करवाया था।



बिग बी के नाम पर रजिस्टर्ड गाड़ी हुई जब्त

ऐसे में अधिकारियों ने गाड़ी के वर्तमान मालिक को जरूरी दस्तावेज पेश करने और गाड़ी को छुड़ाने के लिए कहा है। बता दें कि अलग अलग कारणों से इन गाड़ियों को जब्त किया गया है। जब्त कारों की सूची में रोल्स रॉयस फैंटम, लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक, जगुआर एक्सजे एल, फरारी, ऑडी, आर8, पोर्शे और कुछ अन्य शामिल हैं।

Rolls royce car registered in the name of amitabh bachchan seized by Bengaluru police read details
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

वर्तमान मालिक और उमराह डेवलपर्स के मालिक बाबू ने कहा कि, 'मैंने अभिनेता अमिताभ बच्चन को 6 करोड़ रुपये देकर इस रोल्स रॉयस को खरीदा है। मैंने पुरानी गाड़ी खरीदी है जो कि साल 2019 में अभिनेता के नाम पर थी। मैंने पंजीकरण के लिए नाम बदलने का आवेदन किया है लेकिन किसी कारण से ऐसा हो नहीं पाया'।

Rolls royce car registered in the name of amitabh bachchan seized by Bengaluru police read details
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

आगे उन्होंने कहा कि, 'हमारे पास दो रोल्स रॉयस कार हैं जिसमें दूसरी नई है। मेरे बच्चे रविवार के दिन या किसी भी छुट्टी वाले दिन अमिताभ बच्चन की कार चलाना पसंद करते हैं। मेरी बेटी उस दिन इसी कार से कहीं जा रही थी जब इसे जब्त कर लिया गया'। अधिकारियों ने उसे शहर के बाहरी इलाके नेलामंगला में स्थित आरटीओ कार्यालय में आने के लिए कहा है। उनसे अनुरोध है कि उन्हें छोड़ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rolls royce car registered in the name of amitabh bachchan seized by Bengaluru police read details
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र होल्कर ने बताया कि सही दस्तावेज नहीं होने के कारण रोल्स रॉयस कार को जब्त कर लिया गया। वहीं मालिक ने अमिताभ बच्चन द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र पेश किया है जिसमें कहा गया है कि वाहन उन्हें बेचा जा रहा है। एक और बेहद दिलचस्प बात ये है कि जिस वक्त कार को जब्त किया गया उसे उस वक्त जो ड्राइवर चला रहा था उसका नाम सलमान खान है।

विज्ञापन
Rolls royce car registered in the name of amitabh bachchan seized by Bengaluru police read details
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बता दें कि आरटीओ ने इन महंगी गाड़ियों के मालिकों को व्यक्तिगत रूप से वाहनों के दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है। आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि क्योंकि आरटीओ में इन गाड़ियों का कोई दस्तावेज पेश नहीं किया था जिससे ये पता चला कि ये गाड़ी किसके नाम पर है ऐसे में उन्हें जब्त कर लिया गया। पुलिस ने इन गाड़ी के मालिकों से उचित दस्तावेजों के साथ अधिकारियों से मिलने के लिए कहा है। अगर इन गाड़ियों के मालिक वैध दस्तावेज पेश करते हैं तो पुलिस इन वाहनों को छोड़ देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed