'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी 400 करोड़ी फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग शुरू कर दी है। बीते दिनों ही राजामौली ने इस फिल्म की कास्ट को लेकर खुलासा किया था। फिल्म में साउथ सिनेमा के सुपर स्टार चिरंजीवी के बेटे रामचरण तेजा लीड रोल में हैं। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है, इसे सुनकर फैंस निराश हो सकते हैं।
तीन हफ्ते के लिए रोक दी गई 400 करोड़ी फिल्म RRR की शूटिंग, वजह दुखद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरआरआर की शूटिंग अगले तीन हफ्ते के लिए रोक दी गई है। इसके पीछे की वजह हैं रामचरण। शूटिंग के समय सुपर स्टार राम चरण तेजा के पैर की एड़ी में गहरी चोट आई है, जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें तकरीबन तीन हफ्ते तक काम न करने की सलाह दी है। यानी अब इस बिग बजट फिल्म की शूटिंग तीन हफ्ते बाद ही दोबारा शुरू की जाएगी।
'आरआरआर' के वैरिफाइंड सोशल अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई है। जिसमें लिखा गया है कि 'हमें जानकारी देते हुए दुख है कि राम चरण के पैर की एड़ी में एक छोटी चोट आई है। ये चोट जिम में वर्कआउट करते वक्त बीते दिन लगी। इसीलिए पुणे शिड्यूल को फिलहाल रोक दिया गया है। 3 हफ्ते बाद दोबारा एक्शन में लौटेंगे।
We regret to mention that #RamCharan confronted a minor ankle injury while working out at the gym, yesterday. The pune schedule has been called off. Back to action in 3 weeks! #RRR
इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अजय देवगन साउथ फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में आलिया राम चरण के अपोजिट साइन किया है, जबकि फिल्म के एक अहम किरदार में अजय देवगन भी दिखाई देने वाले है।
बीते दिनों राजमौली ने इस फिल्म की कहानी की खुलासा किया था। RRR में दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी दिखाई जाएगी। अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम ने स्वतंत्रता सग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।