दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक एसएस राजामौली अभिनेता अजय देवगन की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। राजामौली इस समय अपनी फिल्म 'आरआरआर' पर काम कर रहे हैं जिसमें अजय देवगन भी एक एक्सटेंडेड कैमियो करते हुए नजर आएंगे। अजय देवगन के इस किरदार के बारे में राजामौली ने बताया है कि फिल्म 'आरआरआर' में अजय का किरदार बहुत ही जरूरी है और इस किरदार को सिर्फ अजय ही अदा कर सकते थे।
फिल्म 'आरआरआर' के लिए राजामौली की पहली पसंद थे अजय देवगन, इन शब्दों के साथ जताया भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजामौली और अजय देवगन पहली बार एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। अजय के साथ काम करने और उन्हें अपनी फिल्म 'आरआरआर' के लिए चुनने के बारे में राजामौली का कहना है कि अजय देवगन का किरदार इस फिल्म के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। राजामौली ने कहा, 'मुझे इस किरदार के लिए किसी ऐसे कलाकार की तलाश थी जो अपने किरदार के साथ पूरी लगन और निष्ठा से पेश आए। इस किरदार को एक ऐसा कलाकार चाहिए था जिसके काम पर और बातों पर पूरा देश भरोसा करता हो।'
अजय देवगन की तारीफ में राजामौली ने कहा, 'अगर मैं अपनी फिल्म 'आरआरआर' के इस किरदार की विशेषताएं बताऊं और फिर कुछ जानकार लोगों से पूछूं कि इस किरदार को कौन कलाकार कर सकता है? तो, मुझे भरोसा है कि 10 में से नौ लोग अजय देवगन का ही नाम लेंगे।'
राजामौली की यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें अजय देवगन तो सिर्फ एक एक्सटेंडेड कैमियो करेंगे। लेकिन, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार एनटीआर जूनियर और राम चरण इसके मुख्य अभिनेता हैं। इनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं।
अजय देवगन और राजामौली ने किसी फिल्म में एक साथ भले ही काम न किया हो लेकिन अजय वर्ष 2012 में आई राजामौली की फिल्म 'ईगा' के हिंदी वर्जन 'मक्खी' के लिए डबिंग जरूर कर चुके हैं। अजय देवगन और उनकी पत्नी अभिनेत्री काजोल ने फिल्म 'मक्खी' को हिंदी में नैरेट करने का काम किया है। इस फिल्म के बाद ये दोनों एक साथ काम करने भी वाले थे लेकिन फिर राजामौली अपनी बहुचर्चित फिल्म 'बाहुबली' में व्यस्त हो गए। अब ये दोनों कलाकार अपनी थोड़ी बहुत इच्छा 'आरआरआर' से पूरी कर रहे हैं। हो सकता है कि भविष्य में ये दोनों किसी पूरी फिल्म में काम करते हुए नजर आएं।
पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने पकड़ा पति विराट कोहली को रंगेहाथ, टूथब्रश से कर रहे थे जूते साफ