फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में जायरा वसीम को 'बिग बॉस 13' के लिए मिला ऑफर? धार्मिक वजह बताकर छोड़ा बॉलीवुड

Sat, 06 Jul 2019 04:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 06 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Bigg Boss makers approach Zaira Wasim for Salman Khan show after leaving Bollywood
Zaira Wasim and Salman Khan - फोटो : file photo

'दंगल गर्ल' जायरा वसीम (Zaira Wasim) के बॉलीवुड छोड़ने के एलान के बाद ही सिनेमाजगत में एक बहस छिड़ गई। कोई जायरा के इस फैसले को समर्थन कर रहा तो कोई विरोध। इस बीच जायरा वसीम (Zaira Wasim) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि जायरा वसीम को सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस सीजन 13' के लिए अप्रोच किया गया है।

Rumours says Bigg Boss makers approach Zaira Wasim for Salman Khan show after leaving Bollywood
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस' के मेकर्स ने जायरा को अप्रोच किया है। एक एंटरनेटमेंट वेबसाइट को शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 'बिग बॉस' और कलर्स हमेशा शो में विवाद से जुड़े लोगों को आने का मौका देते हैं। ऐसे में इनको शो का हिस्सा बनाना अच्छा होगा। सूत्रों ने कहा 'अगर जायरा ने 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग खत्म कर दी है, तो उनका शो में आना अच्छा होगा। शो में वह बॉलीवुड को छोड़ने को लेकर और कारणों का खुलासा कर सकती हैं।'

Rumours says Bigg Boss makers approach Zaira Wasim for Salman Khan show after leaving Bollywood
Zaira Wasim - फोटो : twitter

इस बारे में न तो 'बिग बॉस' के मेकर्स और ना ही कलर्स ने कोई आधिकारिक घोषणा की है। 'बिग बॉस सीजन 13' 29 सितंबर से ऑनएयर हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार शो की थीम और फॉर्मेट बदला होगा। आपको बता दें, जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने 30 जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बॉलीवुड छोड़ने का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Bigg Boss makers approach Zaira Wasim for Salman Khan show after leaving Bollywood
zaira wasim - फोटो : social media

जायरा ने लिखा था- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) on

विज्ञापन
Rumours says Bigg Boss makers approach Zaira Wasim for Salman Khan show after leaving Bollywood
zaira wasim

जायरा ने आगे लिखा- 'एक्ट्रेस बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' जायरा वसीम ने आमिर खान की बेटी का किरदार 'दंगल' फिल्म में निभाया। इस फिल्म में जायरा ने महिला पहलवान गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाया था। 'दंगल' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं। जायरा की आखिरी फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' होगी। इस फिल्म में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed