फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफेयर की खबरों के बीच रणबीर-आलिया से जुड़ी आई बड़ी खबर, जल्द मिल सकते हैं दोनों परिवार

Thu, 30 Aug 2018 01:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Ranbir Kapoor and Alia Bhatt parents meet formally after Brahmastra shooting
Ranbir and Alia
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुशखबरी है। बीते कुछ दिनों से यह दोनों स्टार्स एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जा रहे थे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म होते ही इन दोनों का परिवार कोई बड़ा फैसला ले सकता है। इस वक्त आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में कर रहे हैं। 

 
Rumours says Ranbir Kapoor and Alia Bhatt parents meet formally after Brahmastra shooting
ranbir and alia
स्पॉब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पेरेंट्स आधिकारिक तौर पर डिनर पर मुलाकात करेंगे। कुछ दिन पहले रणबीर की महेश भट्ट के साथ की तस्वीर सामने आई थीं जो कि बुल्गारिया जाने से पहले की थी। कहा जा रहा है इस मुलाकात में रणबीर और आलिया की महेश भट्ट से कई घंटों लंबी बातचीत हुई थी। रणबीर और महेश भट्ट की मुलाकात की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।
Rumours says Ranbir Kapoor and Alia Bhatt parents meet formally after Brahmastra shooting
Ranbir Alia
आलिया के पेरेंट्स महेश भट्ट और सोनी राजदान रणबीर कपूर को काफी पसंद करते हैं इस बात का सबूत हाल ही में आए उनके बयान से मिल चुका है। महेश भट्ट से जब आलिया और रणबीर के रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था - 'मैं उनके निजी जीवन पर पब्लिकली बात नहीं करता। इस पर उनका अधिकार है कि वो इस पर बात करना चाहते हैं या फिर चुप रहना चाहते हैं। वो अपनी जिंदगी में जो कर रहे हैं मैं उसका सम्मान करता हूं।' इस बीच सोनी राजदान ने नीतू कपूर के साथ रणबीर की हाल ही में रिलीज फिल्म 'संजू' देखी थी। यहां तक कि रणबीर की परफॉर्मेंस की तारीफ भी की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Ranbir Kapoor and Alia Bhatt parents meet formally after Brahmastra shooting
alia bhatt ranbir kapoor
आपको बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दोस्ती बॉलीवुड में काफी मशहूर है। तीनों ने साथ काम किया है अक्सर करण, आलिया-रणबीर के रिलेशन को लेकर बयान देते रहे हैं। हाल ही में रणबीर के एक सवाल का करण ने जो जवाब दिया वह आलिया और रणबीर की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। करण इन दिनों अपने चैट शो 'कॉलिंग करण सीजन 2' को होस्ट कर रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने शो में रणबीर कपूर को इनवाइट किया। इस दौरान दोनों एक दूसरे से कई सवाल पूछे। 
विज्ञापन
Rumours says Ranbir Kapoor and Alia Bhatt parents meet formally after Brahmastra shooting
Ranbir Alia
इस चैट शो में रणबीर ने करण से पूछा, 'आप मेरी गर्लफ्रेंड को क्या सलाह देना चाहेंगे ।' तब करण ने कहा, 'मुझे लगता है कि तुम दुनिया के सबसे अच्छे पति बनोगे और मैंने वो एडवाइस दे दी है, रणबीर।' करण के इस जवाब से लग रहा है कि रणबीर और आलिया शादी करने का प्लान बना रहे हैं। अगर आलिया और रणबीर शादी करते हैं तो ये बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर शादी होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed