Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Russia-Ukraine War: Sonam Kapoor expressed anger over the racism being meted out to Indians in ukraine said it is highly condemnable
{"_id":"62278c835c5c4c6e1d11d693","slug":"russia-ukraine-war-sonam-kapoor-expressed-anger-over-the-racism-being-meted-out-to-indians-in-ukraine-said-it-is-highly-condemnable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: भारतीयों के साथ हो रहे नस्लवाद पर सोनम कपूर ने जाहिर किया गुस्सा, कहा- यह बेहद निंदनीय है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Russia-Ukraine War: भारतीयों के साथ हो रहे नस्लवाद पर सोनम कपूर ने जाहिर किया गुस्सा, कहा- यह बेहद निंदनीय है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:35 PM IST
सार
रूस द्वारा यूक्रेन पर हुए हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच जारी इस युद्ध का असर दुनियाभर पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस द्वारा यूक्रेन पर हुए हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच जारी इस युद्ध का असर दुनियाभर पर देखने को मिल रहा है। इसी बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को देश वापस लाने के लिए भारत की तरफ से लगातार प्रयास जारी है। इस क्रम में लगभग सभी भारतीय नागरिकों को देश वापस लाया जा चुका है। हालांकि अभी भी युद्ध ग्रस्त शहर सुमी में फंसे भारतीय छात्र अपने वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : Instagram
इस दौरान कई भारतीय छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर किए हैं, जिसे देख यह पता चल रहा है कि वहां उन्हें ट्रेन में चढ़ने से रोका जा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें स्थानीय दुकानों में नस्लवाद का भी सामना करना पड़ रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सभी भारतीय अपने लोगों के साथ हो रहे इस तरह के व्यवहार को लेकर गुस्सा है।
3 of 5
डीप ब्रालेट में सोनम कपूर का बोल्ड लुक वायरल
- फोटो : sonam kapoor instagram
इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी यूक्रेन में भारतीयों के साथ हो रहे इस व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस खबर को साझा करते हुए भारतीय छात्रों के खिलाफ हो रहे नस्लवाद पर टिप्पणी की है। इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनम कपूर ने लिखा, भारतीय लोग इस जंग में दोनों तरफ से नस्लवाद का सामना कर रहे हैं। भारतीयों के साथ जिस तरह से व्यवहार किया जा रहा है, वह बेहद निंदनीय है, इसे तुरंत खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी यूक्रेन में भारतीयों के साथ हो रहे इस व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस खबर को साझा करते हुए भारतीय छात्रों के खिलाफ हो रहे नस्लवाद पर टिप्पणी की है। इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनम कपूर ने लिखा, भारतीय लोग इस जंग में दोनों तरफ से नस्लवाद का सामना कर रहे हैं। भारतीयों के साथ जिस तरह से व्यवहार किया जा रहा है, वह बेहद निंदनीय है, इसे तुरंत खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : Instagram Post
रूस और यूक्रेन के बीच हुए हमले के बाद से ही भारत सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस देश लाने का अभियान चला रही है। इस सिलसिले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से बातचीत कर भारतीयों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की थी। भारत सरकार के ऑपरेशन गंगा के जरिए करीब 17000 भारतीयों को वापस देश लाया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।