फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: 'सेक्रेड गेम्स' में बोल्ड सीन देकर बुरी फंसी थी ये एक्ट्रेस, लोग भेजने लगे थे अश्लील मैसेज

Tue, 09 Jul 2019 03:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 09 Jul 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
Sacred Games 2 trailer released actress Rajshri Deshpande says I am getting adult message
Rajshri Deshpande - फोटो : file photo

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' (Sacred Games 2) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पहले सीजन को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था जिसके बाद से सेक्रेड गेम्स के अगले सीजन की चर्चा हो रही थी। ट्रेलर देखकर साफ है कि पहले सीजन की तरह इस बार भी वेब सीरीज में खूब खून खराबा होने वाला है। नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए बताया कि दूसरे सीजन का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा। सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन में राजश्री देशपांडे ने बोल्ड सीन दिए थे। जिसके बाद वह बड़ी मुसीबत में फंस गई थीं। इस बात का खुलासा राजश्री ने इंटरव्यू के दौरान किया था।

Sacred Games 2 trailer released actress Rajshri Deshpande says I am getting adult message
Rajshri Deshpande - फोटो : file photo

नेटफ्लिक्स पर 6 जुलाई से 'सेक्रेड गेम्स' के पहले सीजन की वेब सीरीज शुरू हुई थी जिसे लोगों का खूब प्यार मिला था। इस वेब सीरीज में राजश्री ने नवाजुद्दीन के साथ कई बोल्ड सीन दिए थे जिसके बाद उन्हें लोग अश्लील मैसेज करने लगे थे। इस बात का खुलासा राजश्री ने खुद किया था। 

Sacred Games 2 trailer released actress Rajshri Deshpande says I am getting adult message
Rajshri Deshpande - फोटो : Instagram/Rajshri Deshpande

स्पॉट ब्वॉय को दिए गए इंटरव्यू में राजश्री ने कहा था- 'यह सब करना मेरे लिए काफी मुश्किल था। मुझे थोड़ा तो अंदाजा था कि लोग मेरे दिए गए बोल्ड सीन्स को व्हाट्सएप पर एक दूसरे को भेजेंगे। मैं काफी हद तक इन्हें नजरअंदाज भी कर रही हूं। सीरीज में दिए गए न्यूड सीन अब एडल्ट साइट पर जाने लगे हैं। जिसकी वजह से लोग मुझे एडल्ट एक्ट्रेस समझने लगे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sacred Games 2 trailer released actress Rajshri Deshpande says I am getting adult message
Rajshri Deshpande - फोटो : Instagram/Rajshri Deshpande

इसके साथ ही राजश्री ने कहा - 'कुछ कमेंट्स बहुत ज्यादा खराब होते हैं। मुझे अनुराग कश्यप पर पूरा भरोसा है। अनुराग ने मुझसे कहा था कि जब इन सीन को करने से कोई दिक्कत हो तो मुझे तुरंत बताना।' राजश्री ने उस वक्त कहा था कि यह पहला मौका नहीं है जब उन्हें इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो।

विज्ञापन
Sacred Games 2 trailer released actress Rajshri Deshpande says I am getting adult message
Rajshri Deshpande - फोटो : file photo

कुछ वक्त पहले मलयालम फिल्म के नाम पर भी काफी बवाल मचा था जिसका नाम बाद में 'सेक्सी दुर्गा' से बदलकर 'एस दुर्गा' कर दिया गया था। उस दौरान मुझे जान से मारने की धमकी मिली थी। यहां तक कि लोगों ने चेहरे पर एसिड फेंकने की भी बात कही थी। आपको बता दें, राजश्री ने 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी सुभद्रा गायटोंडे का किरदार निभाया था। इन दोनों के अलावा इस सीरीज में सैफ अली खान मुख्य किरदार में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed