सागरिका-जहीर के फाइनल रिसेप्शन में पहुंची पूर्व मिस यूनिवर्स, नए नवेले जोड़े को दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी वाले दिन ही सागरिका और जहीर ने एक 5 स्टार होटल में कॉकटेल पार्टी दी थी। यहां खास बात ये थी कि शादी के बाद सागरिका की मेहंदी और संगीत पार्टी हुई। इसके बाद एक रिसेप्शन भी हुआ। इस पार्टी में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भी पहुंची और सागरिका को बधाई दी।
पढ़ें- Leaked Photo: शुरू हुईं भारती की शादी की रस्में, इससे पहले इतनी खूबसूरत कभी नहीं लगीं
पिछली रात Taj Lands’ End होटल में फाइनल रिसेप्शन पार्टी हुई। अपने रिसेप्शन में सागरिका लहंगे और जहीर ब्लू कलर की शेरवानी में नजर आए। सागरिका ने लहंगे के साथ हैवी नेकपीस, झुमके और मांगटीका पहना हुआ था।
जब जहीर से इस इंटर रिलीजन शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमारे परिवार वाले ये चाहते थे दोनों को ही एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिले। यहां पर रिलीजन की बात ही नहीं है।'
जहीर ने कहा, 'एक अच्छा लाइफ पार्टनर एक अच्छा इंसान भी होना चाहिए।' वहीं सागरिका ने कहा, 'मेरे पैरेंट्स ओपन माइंडेड हैं। वो चाहते थे कि मैं एक सही इंसान से शादी करूं। जहीर से मिलने के उन्हें पता चल गया था कि वो मेरे लिए पर्फेक्ट हैं।'