{"_id":"6745f1e0198dbaf5370a0979","slug":"sai-pallavi-rajkumar-periasamy-movie-earning-amaran-box-office-collection-day-27-2024-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amaran Box Office Collection Day 27: 'अमरण' के कमाई में आ रही है कमी, मंगलवार का इतना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amaran Box Office Collection Day 27: 'अमरण' के कमाई में आ रही है कमी, मंगलवार का इतना रहा कलेक्शन
शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मंगलवार को और भी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म अपने रिलीज के 27वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर प्रशंसकों को लुभा रही है। फिल्म सैनिक की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। इस हफ्ते फिल्म की कमाई में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की है। फिल्म रिलीज के 27वें दिन भी सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाए रखा है।
2 of 5
अमरण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
ऐसी है फिल्म की कहानी
शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘अमरण’ की कहानी एक सैनिक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाती है। शानदार एक्शन के साथ शिवकार्तिकेयन की साई पल्लवी के साथ लव स्टोरी भी दिखी। कश्मीर की घाटियों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं और सैनिक जीवन की जीवंत झलक ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। इसे समीक्षकों से भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
3 of 5
अमरण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
130 करोड़ में बनी फिल्म
शिवकार्तिकेयन की इस फिल्म ने तमिल भाषा से सबसे ज्यादा कमाई की है। राजकुमार पेरियासामी निर्देशित और कमल हासन, आर महेंद्रन और विवेक कृष्ण द्वारा निर्मित ‘अमरण’ के बजट की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 130 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
हफ्ते दर हफ्ते ऐसा रहा कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज के दूसरे ही हफ्ते में बजट के रुपये वापस ले लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 114.85 का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस के दूसरे 57.25 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस में 25.95 करोड़ का कलेक्शन तीसरे हफ्ते में किया है।
विज्ञापन
5 of 5
अमरन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
मंगलवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
फिल्म रिलीज के 27वें दिन 'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर 86 लाख का कारोबार किया है। फिल्म ने इससे सोमवार को 1.15 करोड़ का कारोबार किया है। बीते शनिवार को फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये और रविवार को 4.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 208.50 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।