देशभर में हुए लॉकडाउन का असर सबसे ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे इन दिनों घर पर ही लॉकडाउन है। और तो और सोशल मीडिया अब इन सेलेब्स का दूसरा अड्डा हो गया है। सेलेब्स हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट ही करते रहते हैं। अब हाल ही में करीना कपूर खान ने बताया है कि उनके पति और बेटे पर लॉकडाउन का कैसा इफेक्ट पड़ रहा है।
लॉकडाउन में तैमूर के साथ सैफ ने की घर की दीवारों पर पेंटिंग, करीना ने ऐसे किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान ने जब से सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी आमद दर्ज करवाई है तभी से करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं। तो वहीं अब लॉकडाउन के बीच करीना घर पर रहते हुए इसका भरपूर फायदा उटा रही हैं। करीना अपने पति और बेटे की तस्वीरें साझा कर रही हैं। करीना ने हाल ही में सैफ और तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसमें दोनों बाप-बेटे पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं।
करीना ने सबसे पहले सैफ अली खान की तस्वीर साझा की। जिसमें सैफ दीवार पर पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में करीना ने लिखा, 'जब सैफ ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे लिए फ्लावर्स लेकर आया हूं। मेरे दिमाग में एक अलग ख्याल आया। क्वारंटीन गिफ्ट्स ऐसे होते हैं।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
वहीं इसके बाद करीना ने बेटे तैमूर की भी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में तैमूर भी पिता की ही तरह पेंटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं तैमूर ने तो दीवार के साथ ही दरवाजे को भी नहीं बख्शा और उसके ऊपर भी कर डाली रंग-बिरंगी पेंटिंग। इस तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'कोई दीवार आपकी रचनात्मकता को नहीं रोक सकती है।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
इसके साथ ही करीना ने एक खुद की तस्वीर साझा कर अपना रिएक्शन भी बताया है। करीना ने खुद की एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमें उनका रिएक्शन देखने लायक है। इस तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'इसी बीच मैं आश्चर्यचकित थी कि क्या बनाया जा रहा था।'
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on