फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई से निकले पहाड़ों के भूत पकड़ने वाले ये दो जांबाज, जहाज में चढ़ने से पहले की देखिए खास तस्वीरें

Sat, 31 Oct 2020 02:14 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 31 Oct 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Arjun Kapoor Jacqueline Fernandez and Yami Gautam has off to Dalhousie for Pawan Kripalani film Bhoot Police
भूत पुलिस की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुरानी टीम को पीछे छोड़ फिल्म 'भूत पुलिस' की नई टीम को लेकर इसके मेकर्स मुंबई से हिमाचल प्रदेश के लिए शनिवार को उड़ गए। फिल्म के निर्देशक पवन कृपलानी इसका पहला शेड्यूल डलहौजी में शुरू करने वाले हैं जिसके लिए वह अपनी टीम के साथ मुंबई से एक प्राइवेट हवाई जहाज में रवाना हुए है।

Saif Ali Khan Arjun Kapoor Jacqueline Fernandez and Yami Gautam has off to Dalhousie for Pawan Kripalani film Bhoot Police
भूत पुलिस की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की पूरी टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जिनमें फिल्म के मुख्य कलाकार सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस थीं। और साथ में थे फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी और अक्षय पुरी। फिल्म 'भूत पुलिस' की घोषणा निर्माताओं ने पिछले साल की थी, तब से लेकर अब तक इसमें बहुत कुछ बदल चुका है। घोषणा के वक्त फिल्म में सैफ अली खान, अली फजल और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले थे।

Saif Ali Khan Arjun Kapoor Jacqueline Fernandez and Yami Gautam has off to Dalhousie for Pawan Kripalani film Bhoot Police
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे इसके कलाकार भी बदल गए। अब पुराने घोषित कलाकारों में सिर्फ सैफ अली खान ही टीम का हिस्सा हैं। बाकी के कलाकार जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन कपूर और यामी गौतम का चुनाव कुछ ही समय पहले किया गया है। दरअसल, जब शुरुआत में फिल्म घोषित हुई थी तब इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जाना था। अब इस फिल्म को रमेश तौरानी अपने बैनर टिप्स के तले निर्मित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Arjun Kapoor Jacqueline Fernandez and Yami Gautam has off to Dalhousie for Pawan Kripalani film Bhoot Police
फातिमा सना शेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले घोषित हुई अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने फिल्म 'भूत पुलिस' से अलग होने की बात पर एक इंटरव्यू में कहा है कि जब फिल्म के निर्माता ही बदल गए तो फिल्मों के कलाकार बदलना कौन सी बड़ी बात है? कोई प्रोजेक्ट कोई भी कंपनी बनाती है तो वह चाहती है कि उसमें उसके पसंदीदा कलाकार ही काम करें। वैसा ही इस फिल्म के साथ भी हुआ।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Arjun Kapoor Jacqueline Fernandez and Yami Gautam has off to Dalhousie for Pawan Kripalani film Bhoot Police
सैफ अली खान, अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब फिल्म 'भूत पुलिस' की टीम शूटिंग के लिए डलहौजी के लिए उड़ान तो भर चुकी है लेकिन वह अपना काम जाते ही शुरू नहीं कर देंगे। इसके लिए पहले फिल्म की पूरी टीम को हिमाचल प्रदेश की सरकार की तरफ से तय किए गए कोरोना वायरस से बचने के नियमों और व्यवस्थाओं का पूरी तरह से पालन करना होगा। कुछ दिन क्वारंटीन में बिताने के बाद टीम अपना काम शुरू करेगी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भूत भगाने वालों का किरदार निभाएंगे।

पढ़ें: Bigg Boss 14: एजाज खान की निजी जिंदगी के बारे में बात करने पर भड़कीं ये अभिनेत्री, कविता कौशिक पर फूटा गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed