फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स दादर में हुआ स्पॉट, हैडफोन खरीदते सामने आई तस्वीर

Sat, 18 Jan 2025 01:50 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jan 2025 01:50 PM IST
सार

सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स मुंबई के दादर इलाके में हेडफोन खरीदता नजर आया है। इससे पहले वह नीली शर्ट पहने बांद्रा में स्पॉट हुआ था।

विज्ञापन
Saif Ali Khan attacked thief spotted in Dadar photos viral on Social Media of him buying headphones in mumbai
सैफ पर हमला करने वाला शख्स - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान पर हमला करने वाले हमलावर का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वह एक दुकान पर हेडफोन खरीदता दिखाई दिया। वह फुटेज में नीले रंग की शर्ट पहने दिखाई दे रहा है। तस्वीर में वह हाथों में हेडफोन लिए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये फुटेज मुंबई के दादर इलाके की है।
Saif Ali Khan attacked thief spotted in Dadar photos viral on Social Media of him buying headphones in mumbai
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
दादर में स्पॉट हुआ चोर
सैफ अली खान के घर पर चोरी करने वाला चोर मुबंई के दादर इलाके में स्पॉट हुआ। सैफ अली खान के साथ हुई घटना के करीब छह घंटे बाद सुबह 9 बजे दादर में एक स्टोर से हेडफोन खरीदते हुए वह फिर से सीसीटीवी में कैद हुआ। संदिग्ध व्यक्ति "इकरा" नामक दुकान पर आया था। बाद के दिन में उसे बांद्रा रेलवे स्टेशन पर नए कपड़े पहने देखा गया।
 
Saif Ali Khan attacked thief spotted in Dadar photos viral on Social Media of him buying headphones in mumbai
सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स - फोटो : ANI
दुकानदार ने कही ये बात
दुकानदार ने बताया कि वह मेरी दुकान पर आया और 50 रुपये में इयरफोन खरीदा। उसने मुझे 100 रुपये दिए, मैंने उसे 50 रुपये लौटा दिए और वह दुकान से चला गया। कुछ पुलिस अधिकारी कल दुकान पर आए और सीसीटीवी फुटेज ले गए। उन्होंने उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की। मुझे नहीं पता था कि उसने क्या किया है"।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan attacked thief spotted in Dadar photos viral on Social Media of him buying headphones in mumbai
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने जांच की तेज
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने हमलावर की तलाश के लिए 30 से अधिक टीमों का गठन किया है। अब तक 15 से ज्यादा लोगों से पुलिस ने पूछताछ की जा चुकी है। रात में बेवजह घूमने वाले लोगों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। साथ ही, जिन लोगों के नाम पहले से पुलिस रिकॉर्ड में हैं, उन्हें भी पूछताछ के लिए थानों में बुलाया जा रहा है। पुलिस पूछताछ के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों की तस्वीर भी दिखा रही है।
विज्ञापन
Saif Ali Khan attacked thief spotted in Dadar photos viral on Social Media of him buying headphones in mumbai
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
अब कैसी है सैफ की तबीयत?
अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को साझा किया कि सैफ का स्वास्थ्य अब बेहतर है। उन्होंने आईसीयू से बाहर निकलकर सामान्य आहार लेना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार सैफ को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वह अपनी सेहत में सुधार महसूस कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed