फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ की 'जवानी जानेमन','हैप्पी हार्डी एंड हीर' और 'गुल मकई' में कौन पड़ा पहले दिन भारी,जानें कलेक्शन

Sat, 01 Feb 2020 11:47 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 01 Feb 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman Happy Hardy and Heer Gul Makai box office collection day 1
Happy Hardy and Heer, Jawaani Jaaneman, Gul Makai - फोटो : file photo

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार तीन फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। इन तीनों फिल्मों के नाम सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन', हिमेश रेशमिया की 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' और 'गुल मकई' है। तीनों ही फिल्में रिलीज होने से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। इन तीनों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है। 'जवानी जानेमन', 'हैप्पी हार्डी हीर' और 'गुल मकई' की थोड़ी धीमी शुरुआत है लेकिन वीकेंड पर इन्हें फायदा मिल सकता है। इतना जरूर है कि 'जवानी जानेमन' का कलेक्शन इन दोनों फिल्मों से कुछ बेहतर है।

Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman Happy Hardy and Heer Gul Makai box office collection day 1
Jawaani Jaaneman - फोटो : twitter

'जवानी जानेमन' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन करीब 2.5 करोड़ से 3 करोड़ हो सकता है। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है। इसमें सैफ अली खान के अलावा तब्बू और पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला हैं। अलाया की यह डेब्यू फिल्म है। ये फिल्म भारत में 1100 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 

Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman Happy Hardy and Heer Gul Makai box office collection day 1
Jawaani Jaaneman - फोटो : twitter

इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ औक प्रोड्सूस जैकी भगनानी ने किया है। वहीं को-प्रोड्यूस दीपशिखा देशमुख, सैफ अली खान और जय ने किया। हिमेश की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिल्म की बात करें तो इसने पहले दिन करीब 50 लाख का कलेक्शन किया। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया ने डबल रोल निभाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman Happy Hardy and Heer Gul Makai box office collection day 1
Happy Hardy and Heer - फोटो : amar ujala mumbai

'हैप्पी हार्डी एंड हीर' हिमेश से ज्यादा रानू मंडल की आवाज की वजह से चर्चा में रही। रानू मंडल का स्टेशन पर गाना गाने वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होते ही हिमेश ने रानू को अपनी इसी फिल्म में पहला ब्रेक दिया। इसमें रानू मंडल का गाना भी दर्शकों को सुनने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन राका ने किया है। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए हिमेश 'बिग बॉस 13' के घर के अंदर भी गए थे।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Jawaani Jaaneman Happy Hardy and Heer Gul Makai box office collection day 1
gul makai - फोटो : file photo

तीसरी फिल्म 'गुल मकई' की बात करें तो इस फिल्म का पहले दिन के कलेक्शन का अनुमान 25 लाख है। गुल मकई पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और नोबल शांति पुरस्कार जीत चुकीं मलाला यूसुफजई की जिंदगी पर आधारित है। 'गुल मकई' में अभिनेत्री रीमा शेख ने मलाला की भूमिका निभाई है। 

वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से 'पंगा' नहीं ले पाईं कंगना, आठ दिन में इतने करोड़ रहा कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed