सब्सक्राइब करें

Bollywood: अदा नहीं, आवाज से भी किरदार में जान फूंक देते हैं ये सेलेब्स, एनिमेटेड फिल्मों में दिखाया हुनर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 11 May 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Priyanka Chopra Kareena Kapoor Vivek Oberoi These Stars Magic Of Voice In Animated Films read
सैफ अली खान, करीना कपूर, विवेक ओबेरॉय, इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार्स अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अपने बेहतरीन अभिनय से ये सितारे अपने दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। सिनेमाघरों में इनकी अदाकारी देखकर फैंस तालियां बजाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। मगर इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं, जिन्होंने अपनी आवाज का भी लोहा मनवाया है। जी हां, ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जिनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। सैफ अली खान, करीना कपूर, विवेक ओबेरॉय, इमरान खान, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा जैसे दिग्गज कलाकारों ने एनिमेटेड फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 

Trending Videos
Saif Ali Khan Priyanka Chopra Kareena Kapoor Vivek Oberoi These Stars Magic Of Voice In Animated Films read
सैफ अली खान - फोटो : social media
सैफ अली खान 
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सैफ अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। मगर यह काफी कम लोगों को पता है कि एक्टर एनिमेटेड फिल्म 'रोडसाइड रोमियो' में अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Priyanka Chopra Kareena Kapoor Vivek Oberoi These Stars Magic Of Voice In Animated Films read
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में बेव सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आईं थीं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस एनिमेटेड फिल्मों  में भी अपनी आवाज का जादू चलाती हैं। प्रियंका ने 'प्लेन्स' में अपनी आवाज दी थी।
 
Saif Ali Khan Priyanka Chopra Kareena Kapoor Vivek Oberoi These Stars Magic Of Voice In Animated Films read
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
बी- टाउन की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर खान भी अपने पति की तरह एनिमेटेड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। बेबो ने सैफ के साथ 'रोडसाइड रोमियो' में लैला के किरदार को अपनी आवाज दी थी।

Bollywood: अपनी फिल्म के निर्देशक-निर्माता पर फिदा हुईं ये एक्ट्रेस, शादी के बाद बिता रहीं खुशहाल जिंदगी

विज्ञापन
Saif Ali Khan Priyanka Chopra Kareena Kapoor Vivek Oberoi These Stars Magic Of Voice In Animated Films read
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय
एक्टर विवेक ओबेरॉय की गिनती इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेताओं में होती है। विवेक कई सुपरहिट फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं। एक्टर भी एनिमेटेड फिल्मों में अपनी आवाज देते हैं। उन्होंने 'अमेजिंग स्पाइडर मैन 2' में अपनी दमदार अवाज दी थी, जिसके लिए विवेक की जमकर तारीफ भी हुई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed