{"_id":"601cc8a45572f0248f4325e5","slug":"saif-ali-khan-remembers-his-ex-wife-amrita-singh-after-being-married-with-kareena-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना से शादी के बाद आज भी अपनी पहली पत्नी अमृता को याद करते हैं सैफ, वजह है बेहद खूबसूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना से शादी के बाद आज भी अपनी पहली पत्नी अमृता को याद करते हैं सैफ, वजह है बेहद खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan and amrita singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान की जिंदगी और लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। अमृता सिंह के साथ उनके अफेयर और गुपचुप शादी ने ना सिर्फ उनके फैंस को हैरान कर दिया था बल्कि खुद पटौदी खानदान भी बेटे सैफ के अमृता से शादी के फैसले से चौंक गया था। उसके बाद करीना कपूर से शादी भी उनके जीवन का एक अहम फैसला रहा है। लेकिन करीना से शादी के बाद सैफ आज भी अपनी पहली पत्नी को एक खूबसूरत वजह से याद करते हैं।
2 of 5
सैफ अली खान अमृता सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
सैफ अली खान कहते हैं कि अमृता सिंह की वजह से ही वह अपने जीवन में आगे बढ़ पाए थे। अमृता ने ही उन्हें करियर को गंभीरता से लेने की सीख दी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने कहा था कि अमृता के कारण ही वह करियर में ऊंचाई हासिल कर पाए।
3 of 5
अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद सैफ ने अमृता के साथ बीते वक्त को याद करते हुए कहा, 'मैं अपने घर से भाग गया था और 20 साल की उम्र में ही अमृता से शादी कर ली थी। मैं इस बात के लिए हमेशा अमृता का आभारी रहूंगा कि उन्होंने मुझे अपने काम और पेशे को गंभीरता से लेने की सीख दी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
1991 में शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हैं - सारा अली खान और इब्राहिम। लेकिन यह शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई। साल 2004 में सैफ और अमृता एक दूसरे से अलग हो गए और तलाक दे दिया। बता दें कि सारा और इब्राहिम अपनी मां के साथ ही रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर और सैफ अली खान
- फोटो : instagram/bebo_fanpage
इसके बाद सैफ ने आगे बढ़ने का फैसला किया और 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली। लेकिन अमृता आज भी अकेली हैं। करीना से शादी के बाद भी सैफ सारा और इब्राहिम का बहुत ख्याल रखते हैं। गौरतलब है कि इन दिनों सैफ अपनी बीवी करीना के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।