{"_id":"601cce372862f63a1211c31d","slug":"kangana-ranaut-and-rihanna-controversy-on-farmers-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन को कंगना रणौत ने बताया देश तोड़ने की साजिश, कहा- ‘रिहाना को ट्वीट के लिए मिले 100 करोड़’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसान आंदोलन को कंगना रणौत ने बताया देश तोड़ने की साजिश, कहा- ‘रिहाना को ट्वीट के लिए मिले 100 करोड़’
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत इन दिनों किसान आंदोलन को लेकर एक के बाद एक ट्वीट्स को लेकर चर्चा में हैं। अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना के किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने के बाद वह उन पर लगातार निशाना साध रही हैं। अब कंगना ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि विदेशी शक्तियां भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है जिसका वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर पर साझा किया। इसके साथ उन्होंने हैशटैग #ConspiracyAgainstIndia का इस्तेमाल किया। कंगना कहती हैं कि 'भारत के टुकड़े करने की साजिश है ये। जिस दिन से ये आंदोलन चला है उस दिन से मैं कह रही हूं कि ये किसान नहीं हैं। ये एक साजिश है। उस वक्त छह-सात ब्रांड्स थे, तीन-चार तो मैं एंडोर्स कर रही थी। उन्होंने मुझसे कहा कि किसानों को आतंकवादी मत कहिए। करीब 12-15 करोड़ के ब्रांड्स मैंने पिछले एक महीने में खोए हैं। इंडस्ट्री ने मेरा बायकॉट कर रखा है। 25-30 केस हैं। हर दिन केस होते हैं। हर दिन समन आता है।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना ने पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के बारे में कहा कि 'उसने एक डॉक्यूमेंट जारी किया है जिसमें बताया जा रहा है कि पूरा पॉलिटिकल जस्टिस है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। सितंबर–अक्तूबर से यह सब आतंकी गतिविधि जारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना आगे रिहाना के बारे में कहती हैं कि 'रिहाना ने पूरे कोरोना काल के दौरान एक बात नहीं कही। वह बारबाडोस से हैं लेकिन अमेरिकन पॉप स्टार हैं। अमेरिका में जब आतंकियों ने पूरा हमला किया उसके सरकार पे, उसने कुछ नहीं कहा। अचानक से एक दिन सुबह उठके कहती हैं कि किसान प्रदर्शन पर बात करते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना कहती हैं कि 'एक ट्वीट के उसने (रिहाना) कम से कम 100 करोड़ चार्ज किया होगा। इतना पैसा इन लोगों के पास कहां से आ रहा है। ग्रेटा जो बच्ची है, एक बच्ची को इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां भी पप्पू का इस्तेमाल किया जाता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।