फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना से फ्लर्ट कर बुरे फंसे कपिल शर्मा, सैफ अली खान बोले- 'शादीशुदा हो और मेरी बीवी से...'

Thu, 30 Jan 2020 04:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Schooled Kapil Sharma For Flirting With Wife Kareena Kapoor Kapil Sharma Show
कपिल, करीना, सैफ - फोटो : social media

सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन जल्दही रिलीज होने वाली है। सैफ इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और इसलिए सैफ जवानी जानेमन की पूरी टीम के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस दौरान सैफ अली खान ने कपिल की क्लास लगाई। दरअसल कपिल शर्मा को कई बार करीना, दीपिका के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा जा चुका है लेकिन इस बार सैफ ने मजाक-मजाक में कपिल की क्लास लगा दी है।

Saif Ali Khan Schooled Kapil Sharma For Flirting With Wife Kareena Kapoor Kapil Sharma Show
सैफ अली खान - फोटो : Twitter

सैफ अली खान की इस बात पर कपिल शर्मा ने भी अपनी सफाई पेश की और एक्टर को जबरदस्त जवाब भी दिया। दरअसल शो में जैसे ही कपिल ने सैफ से पूछा करीना उन्हें क्या कहकर बुलाती हैं? इसपर सैफ ने कहा, "आप शादीशुदा हैं।" सैफ की बात टालने के लिए कपिल इधर उधर की बातें करने लगते हैं तभी सैफ उनकी क्लास लगाते हुए कहते हैं, "नहीं, क्योंकि जब आखिरी बार मेरी बीवी करीना कपूर आपके शो पर आई थी तो तुम फैल गए थे।"

Saif Ali Khan Schooled Kapil Sharma For Flirting With Wife Kareena Kapoor Kapil Sharma Show
कपिल शर्मा - फोटो : social media

इसपर कपिल कहते हैं- ऐसी बात नहीं है, आपकी ही नहीं किसी की भी बीवी हो मैं ऐसा ही करता हूं।' कपिल की यह बात सुनकर सैफ अली खान के साथ वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। बता दें इस वीडियो को सोनी टीवी ने यूट्यूब पर जारी किया है। यह शो का प्रोमो है। जिसमें सैफ अली खान के साथ-साथ अलाया फर्नीचरवाला, तबु, चंकी पांडे, फरीदा जलाल और कुबरा सैत जैसे सितारे नजर आएंगे।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Schooled Kapil Sharma For Flirting With Wife Kareena Kapoor Kapil Sharma Show
सैफ अली खान - फोटो : Twitter

बता दें सैफ का एक बयान पिछले दिनों खूब चर्चा में रहा जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि ब्रिटिश के आने के पहले इंडिया की कोई अवधारणा थी। सैफ ने कहा था कि उन्हें उदयभान राठौर का किरदार बहुत आकर्षक लगा था इसलिए छोड़ नहीं पाए लेकिन इसमें पॉलिटिकल नैरेटिव बदला गया है और वो खतरनाक है।''

विज्ञापन
Saif Ali Khan Schooled Kapil Sharma For Flirting With Wife Kareena Kapoor Kapil Sharma Show
Saif Ali Khan - फोटो : Social Media

सैफ ने इस इंटरव्यू में कहा था, 'कुछ वजहों से मैं कोई स्टैंड नहीं ले पाया, शायद अगली बार ऐसा करूं। मैं इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित था क्योंकि मुझे बहुत ही आकर्षक लगा था। लेकिन यह कोई इतिहास नहीं है। इतिहास क्या है इसके बारे में मुझे बखूबी पता है। सैफ के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed