फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trailer: मुंबई को तबाह करने पहुंचे नवाजुद्दीन, सैफ अली खान दूसरी बार बने सरदार

Thu, 07 Jun 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan starer Web series sacred games trailer released may shocked you
Saif Ali Khan

फिल्म 'कालाकांडी' के बाद एक बार फिर से सैफ अली खान एक अलग रूप में नजर आने वाले हैं। वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में इस सीरीज का फर्स्ट लुक सामने आया था और अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस वेब सीरिज में सैफ के किरदार और लुक को लेकर काफी बातें हो रही हैं। 

Saif Ali Khan starer Web series sacred games trailer released may shocked you
Sacred Games

इस वेब सीरीज का नाम 'सेक्रेड गेम्स' है। इसमें सैफ अली खान के साथ फिल्म 'पैडमैन' की हीरोइन राधिका आप्टे और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे। इस सीरिज में सैफ सरदार के लुक में मुंबई पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। 

Saif Ali Khan starer Web series sacred games trailer released may shocked you
Nawajuddin Siddqui

वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' को अमेरिका की जानी मानी ऑनलाइन एंटरटेनमेंट कंपनी नेटफ्लिक्स बना रही है। नेटफ्लिक्स इस सीरीज का अनुराग कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स के साथ मिलकर निर्माण कर रही है। देखें ट्रेलर-

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan starer Web series sacred games trailer released may shocked you
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

यह वेब सीरीज भारतीय लेखक विक्रम चंद्रा की बुक पर आधारित है जिसका नाम भी 'सेक्रेड गेम्स' ही है। यह सीरीज आठ एपिसोड में तैयार होगी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी खलनायक का किरदार करेंगे। इस वेब सीरीज में सैफ का नाम सरताज सिंह है जो कि मुंबई पुलिस ऑफिसर है। वहीं सैफ दूसरी बार सरदार के किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले वह अपनी फिल्म 'लव आजकल' में सरदार का रोल कर चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed