फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब एक शख्स की गर्लफ्रेंड के साथ सैफ अली खान ने कर दिया था डांस करने से मना, नाइटक्लब में हुआ था जानलेवा हमला

Sat, 29 Aug 2020 10:15 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 29 Aug 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan talk about attacked on him in delhi nightclub
सैफ अली खान - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासे करने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सैफ अली खान हाल ही में एक टॉक शो में पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कई मजेदार और हैरान कर देने वाले किस्से सुनाए। 

Saif Ali Khan talk about attacked on him in delhi nightclub
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सैफ अली खान ने टॉक शो में एक हैरान कर देने वाली घटना के बारे में बात करते हुए बताया है कि उन पर एक बार दिल्ली के नाइटक्लब में हमला हुआ था। सैफ अली खान ने बताया, 'दिल्ली के एक नाइटक्लब में एक लड़का मेरे पास आया और मुझसे कहने लगा कि कृपया मेरी गर्लफ्रेंड के साथ डांस करो। मैंने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। फिर उसने कहा कि तुम्हें बहुत खूबसूरत चेहरा मिला है। मुझे वह बात सुनकर बहुत अच्छा लगा और मैं मुस्कुराने लगा'।

Saif Ali Khan talk about attacked on him in delhi nightclub
सैफ अली खान - फोटो : Facebook: @saifalikhan

सैफ अली खान ने आगे कहा, 'उसने मेरे साथ फिर बदतमीजी शुरू कर दी और तभी उसके एक लड़के ने मेरे सिर पर व्हिस्की की बोतल मार दी जिससे मेरे सिर से खून निकलने लगा। इसके बाद मेरी उस शख्स से लड़ाई हो गई। उस समय मैं अपना खून रोकने की कोशिश कर रहा था। मैंने खून को पानी से धोना शुरू कर दिया और उस शख्स से कहा कि देखो तुमने क्या कर दिया, लेकिन उसने सॉप डिश से मुझ पर फिर से हमला कर दिया। वह पागल था और मुझे जान से मार देता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan talk about attacked on him in delhi nightclub
Saif Ali Khan - फोटो : Facebook: @saifalikhan

वहीं इसके अलावा सैफ अली खान ने अपनी जिंदगी के बारे में और भी कई बातें बताईं। उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ओमकारा की शूटिंग के दिनों को याद किया और फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज की तारीफ भी की। सैफ अली खान ने बताया कि विशाल भारद्वाज ने उनका पूरे एक पेज का संवाद एक शॉट में ही आसानी से निपटा दिया। सैफ के मुताबिक उन्हें एक सीन में लंबा संवाद बोलना था। विशाल भारद्वाज को लगा कि इतना लंबा संवाद थोड़ा उबाऊ हो सकता है इसलिए बोलने की बजाय उन्होंने सैफ को उस संवाद पर सिर्फ अभिनय करने के लिए कहा। सैफ को अभिनय भी नग्न होकर करना था ताकि संवाद की तासीर दृश्य में आ सके।

विज्ञापन
Saif Ali Khan talk about attacked on him in delhi nightclub
Saif Ali Khan - फोटो : Social MediaFacebook: @saifalikhan

नग्न होकर सैफ अभिनय करने के लिए तैयार तो हुए लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि विशाल भी वह दृश्य नग्न होकर ही शूट करें। हालांकि, विशाल इस शर्त पर राजी नहीं हुए और सैफ को वह सीन करना पड़ा। सैफ के अनुसार जॉन अब्राहम से पहले इस इंडस्ट्री में वह पहले अभिनेता हैं जिसने पर्दे पर अपना नितंब दिखाए। इसके अलावा सैफ अली खान ने अपने फिल्मी सफर के बारे में और भी ढेर सारी बातें बताईं। 

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'बदनाम न करें'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed