फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ का खुलासा: तैमूर के जन्म के बाद बदल गई जिंदगी, धैर्य रखना ही असली सबक

Sat, 14 Aug 2021 05:51 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 14 Aug 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Saif says ‘life changed’ after Taimur's birth he ‘lost interest in socialising’
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : Instagram

अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि तैमूर के जन्म के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। उन्होंने धैर्य रखना सीख लिया है। सैफ ने खुलासा किया कि माता-पिता बनने के बाद मेरी और करीना की जिंदगी बदल गई है। एक-दूसरे के साथ हमारा रिश्ता भी बदल गया है। उन्होंने कहा कि मेरा और करीना का रिश्ता एक-दूसरे के लिए हमेशा बराबर रहा है और आगे भी रहेगा। सैफ ने ये सारी बातें करीना कपूर की किताब के गेस्ट कॉलम में लिखी हैं।



बता दें कि करीना कपूर और सैफ का इसी साल फरवरी में दूसरा बेटा हुआ है। उनके पहले बेटे का नाम तैमूर और दूसरे का नाम जहांगीर है। पहले बेटे के नाम की तरफ दूसरे बेटे के नाम को लेकर भी उन्हें सोशल मीडिया ट्रोल का काफी सामना करना पड़ा है। हालांकि, ट्रोलर से बिना डरे हाल ही में करीना ने अपने बेटे जेह की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका चेहरा नहीं दिखाया गया था।
 

Saif says ‘life changed’ after Taimur's birth he ‘lost interest in socialising’
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

सैफ अली खान ने लिखा है कि अपने पर धैर्य रखना ही असली सबक है। एक पिता और एक जीवनसाथी के रूप में मैंने जो सीखा है, वह है आपका इरादा। इरादा ही असल मायने रखता है। उन्होंने लिखा कि आधी परेशानी तब होती है, जब हम खुद से या अपने आसपास के लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीद करते हैं।

 

Saif says ‘life changed’ after Taimur's birth he ‘lost interest in socialising’
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि सिर्फ करीना ही नहीं बदली, हमारा रिलेशनशिप भी बदल गया है। जब वह गर्भवती हुई, तो हमने खुद से कहा कि हम पहले की ही तरह जीवन जीएंगे। हमेशा की तरह ही यात्रा करना जारी रखेंगे।हम बच्चे को साथ ले जाएंगे और उसकी देखभाल के लिए नैनी को ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि तैमूर के जन्म के बाद जीवन बदल गया और मैंने सामाजिककरण में रुचि खो दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif says ‘life changed’ after Taimur's birth he ‘lost interest in socialising’
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram/varindertchawla

सैफ अली खान ने लिखा कि मैंने करीना को एक बहुत मजबूत और परिपक्व महिला के रूप में विकसित होते देखा है। 

विज्ञापन
Saif says ‘life changed’ after Taimur's birth he ‘lost interest in socialising’
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social media
दो गर्भधारण के माध्यम से वह मां के रूप में बदल गई हैं। उन्होंने लिखा कि जब तैमूर पैदा हुआ तो वह वह कुछ चीजों से सावधान रहती थीं। वह नहीं जानती थी कि उसे कैसे उठाया जाए, कैसे शांत किया जाए। जेह के साथ करीना बहुत अलग है। वह उसे पकड़ती है, उसे शांत कराती है, वो सारी चीजें करती हैं जो पहली बार उसे कठिन लगी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed