फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्द: अपने कोहिनूर दिलीप साहब को खोने के बाद सायरा बानो हुईं अकेली, बोलीं- मेरे जीने की वजह छिन गई

Wed, 07 Jul 2021 06:56 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Jul 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Saira Banu Words After Dilip Kumar Death God Took Away My Reason For Living I Am Nothing
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अदाकारा सायरा बानो के कोहिनूर दिलीब साहब उन्हें अकेला छोड़कर दुनिया से चले गए हैं। अगर कभी प्यार की मिसाल दी जाएगी तो अब हीर-रांझा, लैला-मजनू, सोनी-महिवाल के साथ सायरा-दिलीप की मोहब्बत का नाम भी लिया जायेगा। दिलीप साहब की आखिरी सांस तक सायरा उनके साथ रहीं और अब सायरा के आंसू नहीं थम रहे। शाहरुख खान उन्हें संभालते हुए दिखे। अन्य फिल्मी सितारें भी सायरा बानो को हिम्मत बंधाते हुए नजर आए। दिलीप साहब की जब से तबियत बिगड़ी थी, तभी से लगातार सायरा उनकी हेल्थ अपडेट देती रहती थीं और लोगों से दुआ करने को कहती थीं। अब दिलीब साहब दुनिया को छोड़कर चले गए हैं और इसके बाद सायरा बानो का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। 



दिलीप साहब के जाने के बाद सायरा बानो का कहना है कि भगवान ने उनसे उनकी जीने की वजह छीन ली है। दिलीप कुमार का इलाज कर रहे डॉक्टर से सायरा बानो ने कहा, "भगवान ने मेरे जीने की वजह छीन ली...साहब के बिना, मैं कुछ भी नहीं सोच पाउंगी...सब लोग, कृपया प्रार्थना करें।

Saira Banu Words After Dilip Kumar Death God Took Away My Reason For Living I Am Nothing
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पुरानी जोड़ी में से एक है। सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। सायरा और दिलीप कुमार की लव स्टोरी बहुत फेमस रही है।

Saira Banu Words After Dilip Kumar Death God Took Away My Reason For Living I Am Nothing
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

12 साल की उम्र से सायरा दिलीप साहब को दीवानों की तरह चाहती थीं। जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब दिलीप कुमार को कुछ समझ नहीं आया क्योंकि दिलीप साहब उस वक्त किसी और के प्यार की गिरफ्त में थे। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saira Banu Words After Dilip Kumar Death God Took Away My Reason For Living I Am Nothing
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ये 1966 का साल था। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपने मोहब्बत के एलान का फैसला कर लिया था। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। 23 अगस्त 1966 को सायरा बानो के घर सालगिरह की एक पार्टी में दिलीप कुमार पहुंचे थे और इस दौरान सायरा साड़ी पहनकर तैयार हुई थीं। अगले दिन दिलीप कुमार ने पार्टी के खाने की तारीफ करते हुए सायरा बानो को फोन किया और फिर मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा और ये रिश्ता शादी में बदल गया।

विज्ञापन
Saira Banu Words After Dilip Kumar Death God Took Away My Reason For Living I Am Nothing
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप कुमार हर मुश्किल घड़ी में साथ रहे। अल्जाइमर से पीड़ित दिलीप साहब का सायरा बानो ने पूरा ख्याल रखा। जिंदगी के हर मोड़ पर दोनों एक-दूसरे के साथ ऐसे खड़े दिखे जैसे पानी में मछली। सायरा बानो के शब्दों में दिलीप साहब उन्हें कायनात से तोहफे में मिले। सायरा बानो हमेशा कहती हैं कि खुदा ने उन्हें दिलीप साहब के रूप में खास तोहफा दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed