बुधवार की सुबह इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया। दिलीप साहब के निधन के साथ ही एक युग का भी अंत हो गया। आज इंडस्ट्री को एक और सदमा लगा है। शाम पांच बजे जुहू के सांताक्रूज कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दिलीप साहब ने 98 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया और पीछे छोड़ गए तो बस कुछ यादें।गौरतलब है कि दिलीप साहब ने काफी समय पहले ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और फिल्मों से दूरी बना ली थी।
अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक: इन सितारों ने दिलीप कुमार के अंतिम वर्षों में की थी उनसे मुलाकात, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन भी दिलीप कुमार से मिलने अस्पताल गए थे। अमिताभ और दिलीप कुमार ने फिल्म 'शक्ति' में साथ काम किया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अमिताभ ने लिखा कि वो एक संस्था थे, जिनके चले जाने का बहुत दुख हुआ है।
शाहरुख खान
शाहरुख दिलीप कुमार के बहुत करीब थे। दिलीप कुमार और सायरा बानो शाहरुख को अपने बेटे जैसा मानते थे। दिलीप कुमार के दोस्त फैजल फारुखी ने साल 2018 में एक तस्वीर साझा की थी जिसमें शाहरुख दिलीप कुमार संग नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'हमें लगता है कि हमारा कोई बेटा होता तो वो बिल्कुल शाहरुख की तरह दिखता'।
ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी दिलीप कुमार साहब से मिलने पहुंची थीं। दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से उस समय की तस्वीरें भी साझा की गईं थीं। प्रियंका ने इन तस्वीरों को रिट्वीट करते हुए लिखा था- आप दोनों को साथ देखना बहुत अच्छा लगा। आपको बहुत सारा प्यार।
ए आर रहमान
प्रतिभावान और मशहूर गायक और संगीतकार ए आर रहमान भी दिलीप कुमार साहब से मिलने पहुंचे थे। उनकी पत्नी भी इस तस्वीर में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दिलीप कुमार और सायरा बानो बेहद खुश नजर आ रहे थे।