फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार: गुलाबी रंग पर दिलीप कुमार छिड़कते थे जान, सायरा बानो रखती थीं हर पसंद का ख्याल

Wed, 07 Jul 2021 06:08 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 07 Jul 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
legendary actor dilip kumar loved pink color most of the occasions he wore the pink shirts see photos
दिलीप कुमार - फोटो : Social Media

दिलीप कुमार और सायरा बानो प्यार की सबसे बड़ी मिसाल हैं। दिलीप कुमार के आखिरी वक्त तक सायरा बानो ने उनका हाथ थामें रखा। सायरा बानो दिलीप कुमार से कितना अधिक प्यार करती हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत से लेकर उनकी हर छोटी-बड़ी पसंद का बखूबी ध्यान रखा। ये बात शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं कि दिलीप कुमार गुलाबी रंग पर जान छिड़कते थें। गुलाबी उनका सबसे पसंदीदा रंग था। उनके पास गुलाबी रंग की बहुत सारी शर्ट थीं, जिसमें से कुछ उन्हें सायरा बानो ने दी तोहफे में दी थी तो कुछ उन्होंने खुद ही बनवाई थीं। कई मौके पर उनका ये पिंक लव देखा भी गया।



गुलाबी रंग रहा हमेशा सबसे खास

दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की गई थी। इस तस्वीर में दिलीप कुमार ने गुलाबी रंग की शर्ट पहनी हुई है और इसके साथ उन्होंने सफेद रंग की पैंट पहनी हुई है। जिसमें वो हमेशा की तरह बहुत ही हैंडसम लग रहें हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा गया, 'गुलाबी रंग हर समय मेरी पहली पसंद हैं।' ये तस्वीर उनके घर की है, इसे ट्विटर पर पिन किया गया है। ट्विटर पर पिन किया गया ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर अब तक 75 हजार लाइक और चार हजार रीट्वीट हो चुके हैं। 

legendary actor dilip kumar loved pink color most of the occasions he wore the pink shirts see photos
दिलीप कुमार - फोटो : Social Media

कई मौकों पर पहनी पिंक शर्ट

दिलीप कुमार को गुलाबी रंग की शर्ट पहनना कितना अधिक पसंद था इसका अंदाजा आप उनकी तस्वीरों से ही लगा सकते हैं। उन्होंने कई खास मौकों पर पिंक शर्ट पहनी हैं। दिलीप साहब के पास गुलाबी रंग की शर्ट का कलेक्शन था। जब भी अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ बाहर जाते थें तो वो गुलाबी शर्ट ही पहनते थें। सितंबर 2020 में जब दिलीप साहब सायरा बानो के साथ बाहर घूमने के लिए निकले थें उस दौरान भी उन्होंने अपनी गुलाबी रंग की शर्ट पहनी हुई थी। इस तस्वीर को दिलीप कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, 'पसंदीदा गुलाबी शर्ट। भगवान की हम सब पर कृपा हो।' इसके अलावा भी कई मौकों पर दिलीप साहब ने पिंक शर्ट पहनी है। चलिए दिखातें हैं आपको कुछ तस्वीरें।

legendary actor dilip kumar loved pink color most of the occasions he wore the pink shirts see photos
दिलीप कुमार - फोटो : Social Media

सायरा बानो ने तोहफे में दी पिंक शर्ट

सायरा बानो ने दिलीप कुमार को जब भी कोई तोहफा दिया तो वो उनके लिए बहुत ही खास होता था। सायरा बानो ये जानती थीं कि दिलीप कुमार को गुलाबी रंग की शर्ट पहनना बहुत ही पसंद है। इसलिए उन्होंने तोहफे के रूप में उन्हें कई गुलाबी रंग की शर्ट्स गिफ्ट की। सायरा बानो दिलीप कुमार की हर छोटी बड़ी पसंद का पूरा पूरा ध्यान रखती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
legendary actor dilip kumar loved pink color most of the occasions he wore the pink shirts see photos
दिलीप कुमार - फोटो : Social Media

कई फिल्मों में भी पहना गुलाबी कुर्ता

दिलीप कुमार गुलाबी रंग पर अपनी जान छिड़कते थें उन्हें गुलाबी रंग पहनना या गुलाबी रंग से जुड़ी कोई भी चीज अपने पास रखना बहुत अधिक पसंद था। बता दें कि अपनी कई फिल्मों में दिलीप साहब ने गुलाबी कुर्ता और शर्ट पहनी हैं।

विज्ञापन
legendary actor dilip kumar loved pink color most of the occasions he wore the pink shirts see photos
दिलीप कुमार - फोटो : Social Media

इस कदर था गुलाबी रंग से प्यार

दिलीप कुमार को गुलाबी रंग से कुछ इस कदर प्यार था कि उनके पास अधिकतर चीजे गुलाबी रंग की ही थीं। दिलीप कुमार साहब के पास एक गुलाबी रंग की कुर्सी थी। सिर्फ इतना ही नहीं अपनी और सायरा बानो की शादी पर भी दिलीप कुमार ने कई गुलाबी चीजों का ही चुनाव किया था। शादी के दिन वो गुलाबी फूलों वाला जयमाला ले आए थें। यहां तक जब दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती थे तो सायरा बानो उनके लिए गुलाबी रंग का ही तौलिया लाई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed