फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sajid Khan: कभी दी हिट कॉमेडी फिल्में, सेक्सुअल हैरेसमेंट के लगे आरोप, डूबते करियर को बिग बॉस-16 से संभाला

Sat, 23 Nov 2024 11:33 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 23 Nov 2024 11:33 AM IST
सार

साजिद खान का बतौर निर्देशक अच्छा-भला करियर चल रहा था। बड़े-बड़े कलाकारों के साथ कॉमेडी फिल्में बनाकर वह चर्चा में बने रहते। लेकिन एक गलती के कारण उनका सब कुछ उनसे छिन गया। इस समय तो उनका करियर लगभग खत्म ही हो चुका है।

विज्ञापन
Sajid Khan Gave Hit Comedy Film Accused Of Sexual Harassment Saved Career in Bigg Boss 16 Today His Birthday
निर्देशक साजिद खान - फोटो : अमर उजाला

एक समय बॉलीवुड में ऐसा था, जब साजिद खान के साथ बड़े से बड़ा अभिनेता काम करना चाहता था। साजिद की बनाई कॉमेडी फिल्में दर्शकों को खूब भातीं, लेकिन अब वक्त बिल्कुल बदल गया है, जो कलाकार कल तक उनके साथ काम करने की ख्वाहिश रखते थे, आज उनसे किनारा कर चुके हैं। कोई भी साजिद खान के साथ अपना नाम नहीं जोड़ना चाहता है। आज साजिद खान का जन्मदिन (23 नवंबर 1970) है, इस मौके पर जानिए आखिर क्या हुआ उनके साथ? किस गलती के कारण उनका करियर खत्म हुआ?

Sajid Khan Gave Hit Comedy Film Accused Of Sexual Harassment Saved Career in Bigg Boss 16 Today His Birthday
फिल्म 'हाउसफुल 2' - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी फिल्मों में खूब चमके 
साजिद खान ने बतौर निर्देशक 'हे बेबी', 'हाउसफुल 1 और 2' जैसी फिल्में बनाईं। इसके अलावा उन्होंने 'हिम्मतवाला' और 'हमशकल्स' जैसी फिल्में भी बनाईं। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की तो कुछ फ्लॉप भी हुईं। इसके बावजूद साजिद का करियर अच्छा-खासा चल रहा था। उनकी बहन फराह खान भी बॉलीवुड की नामी निर्देशक और कोरियोग्राफर हैं, वह भी साजिद को काफी सपोर्ट करती रहीं।

Sajid Khan Gave Hit Comedy Film Accused Of Sexual Harassment Saved Career in Bigg Boss 16 Today His Birthday
शर्लिन चोपड़ा-साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@_sherlynchopra_, सोशल मीडिया

कई अभिनेत्रियों ने लगाए आरोप 
साल 2018 में साजिद की जिंदगी में सबकुछ बदल गया है। उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप कई महिला कलाकारों ने लगाए। इन अभिनेत्रियों में शर्लिन चोपड़ा, मंदाना करीमी, सिमरन सूरी जैसे नाम शामिल रहे। यहां तक कि इस मामले में साजिद खान पर इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने एक साल का बैन भी लगाया। इस बैन के बाद और महिलाओं के साथ किए गए, उनके बुरे व्यवहार के कारण इंडस्ट्री से जुड़े लोग साजिद से दूर हो गए। वह उसने कोई रिश्ता रखने से बचने लगे। ऐसा होने के कारण साजिद का करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच गया। यहां तक कि बहन फराह ने भी उन्हें सपोर्ट नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sajid Khan Gave Hit Comedy Film Accused Of Sexual Harassment Saved Career in Bigg Boss 16 Today His Birthday
सलमान खान-साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan, सोशल मीडिया

सलमान के शो बिग बॉस में गए 
अपने खत्म होते हुए करियर को बचाने के लिए साजिद ने टीवी का सहारा लिया। वह सलमान खान के रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए। जब वह शो में आए, तो लोगों ने उनका खूब विरोध किया। विरोध इतना बढ़ गया कि कुछ समय बाद काम का बहाना बनाकर साजिद शो से बाहर आए गए। 

विज्ञापन
Sajid Khan Gave Hit Comedy Film Accused Of Sexual Harassment Saved Career in Bigg Boss 16 Today His Birthday
साजिद खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisajidkhan

घर बेचने की आई नौबत 
साजिद के पास अब ना कोई फिल्म है, ना ही बॉलीवुड से उन्हें किसी तरह का सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले एक खबर आई थी कि साजिद ने मुंबई के जुहू इलाके में अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है। इस अपार्टमेंट को बेचकर उन्हें लगभग 6 करोड़ रुपए मिले हैं। इसके बाद से अटकलें लगने लगीं कि साजिद खान आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और इसी कारण उन्होंने अपना घर बेचा। हो सकता है कि कुछ सालों बाद इंडस्ट्री में साजिद का कोई नामलेवा भी ना हो और यह सब कुछ खुद उनके गलत व्यवहार के कारण हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed