अपने संगीत और गानों से लाखों दिलों के जीतने वाले मशहूर संगीताकर वाजिद खान का हाल ही में इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। हर किसी ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। वाजिद खान ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई शानदार फिल्मों के गानों का निर्देशन किया और ढेर सारे गाने भी गाए थे। भाई के गुजरने के बाद एक बार फिर से साजिद खान भावुक हो गए हैं।
भाई वाजिद के लिए फिर भावुक हुए साजिद खान, तस्वीर साझा कर लिखा- 'तुम पापा के पास...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साजिद खान ने भाई वाजिद को सोशल मीडिया पर याद किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वाजिद के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए साजिद खान ने भाई के लिए भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मैं इस दुनिया में मम्मी के साथ हूं। तुम उस दुनिया में पापा के साथ, मेरे जन्नत के रॉकस्टार'।
A post shared by Sajid Wajid (@sajidk21) on
सोशल मीडिया साजिद-वाजिद की यह तस्वीर और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वाजिद खान के कई फैंस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि वाजिद खान ने बीती एक जून को मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह महज 42 के थे। हाल ही में साजिद खान ने भाई वाजिद के खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में वाजिद खान अस्पताल के बेड पर बैठे हुए मोबाइल फोन पर पियानो बजाते हुए नजर आए।
वाजिद खान की संगीत के प्रति उनकी दीवानगी इस कदर थी कि अस्पताल में रहते हुए भी गानों और संगीत से जुड़े रहे। वीडियो के साथ साजिद ने एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा था। साजिद ने लिखते, 'दुनिया छूट गई, सब कुछ छूटा, ना तूने कभी म्यूजिक छोड़ा, ना म्यूजिक तुझे कभी छोड़ेगा। मेरा भाई एक लीजेंड है और लीजेंड कभी मरते नहीं। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा। मेरी खुशी में, मेरी दुआओं में, मेरे नाम में तू हमेशा रहेगा।'
A post shared by Sajid And Wajid (@thesajidwajid) on
आपको बता दें कि वाजिद खान को मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। नम आंखों से साजिद ने भाई को अंतिम विदाई दी। इस दुख की घड़ी में बड़ी मुश्किल से उन्होंने खुद को संभाला था। वाजिद खान के निधन के बाद प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा सहित अन्य कलाकारों ने शोक जताया था।
पढ़ें: पटौदी के नवाब को भाया जयदीप का पाताल लोक, बोले- 'ओटीटी पर ही मिलता है अदाकारी को असली विस्तार'