फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies On Books: फेमस नॉवेल की कहानियों पर बनी ये फिल्में, हो गईं किताब से ज्यादा मशहूर

Tue, 26 Apr 2022 06:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 26 Apr 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
salaam noni appa bollywood movies based on famous novels and books haider the white tiger 
किताबों पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली हो, लेकिन अपनी किताबों के जरिए वह लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। हाल ही में खबर आ रही है कि ट्विंकल खन्ना की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' की एक कहानी पर फिल्म बनाई जाएगी। इस फिल्म की कहानी किताब की शॉर्ट स्टोरी 'सलाम नोनी अप्पा' पर आधारित होगी। इस फिल्म के लिए अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और ट्विंकल खन्ना की मिसेज फनीबोन्स मूवीज के साथ हाथ मिलाया है। सोनल डबराल इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 


हिंदी सिनेमा में साहित्य पर आधारित बहुत कम ही ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाई हों। हालांकि उन फिल्मों की कहानी किताबों के उन पन्नों से उठाई गई है, जिसने फिल्म में जान डालने का काम किया। आज हम आपके लिए किताबों पर आधारित उन फिल्मों की लिस्ट बनाकर लाएं हैं जिनकी किताब से ज्यादा फिल्में मशहूर हो गईं। 



 
salaam noni appa bollywood movies based on famous novels and books haider the white tiger 
The White Tiger - फोटो : सोशल मीडिया

द व्हाइट टाइगर
यह फिल्म अरविंद अडिगा के चर्चित उपन्यास पर बनी 'द व्हाइट टाइगर' पर आधारित है। 2021 में आई इस फिल्म में बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव, आदर्श गौरव और महेश मांजरेकर हैं। ये फिल्म मार्डन इंडिया में चल रहे जातिवाद, सामंतवाद, भ्रष्टाचार, राजनीतिक उठापटक और गरीबी जैसे मुद्दों पर व्यंग्य कसती है।

salaam noni appa bollywood movies based on famous novels and books haider the white tiger 
फिल्म राजी - फोटो : सोशल मीडिया

राजी
राजी फिल्म 2018 में आई थी। इसका निर्माण करण जौहर ने किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। यह हरिंदर सिक्का के नॉवेल 'कॉलिंग सहमत' पर बनाई गई है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान की है। जिसमें सहमत (आलिया भट्ट) को भारत की तरफ से जासूसी के लिए पाकिस्तान भेज दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salaam noni appa bollywood movies based on famous novels and books haider the white tiger 
'2 स्टेट्स'

2 स्टेट्स
ये फिल्म मशहूर लेखक चेतन भगत की किताब 2 स्टेट्स पर आधारित है। साल 2014 में आई ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में दो राज्यों के कल्चर को दिखाया गया है। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर फिल्म में लीड रोल में थे।

विज्ञापन
salaam noni appa bollywood movies based on famous novels and books haider the white tiger 
हैदर - फोटो : सोशल मीडिया

हैदर
साल 2014 में आई हैदर की कहानी शेक्सपियर के मशहूर ड्रामा हैमलेट पर आधारित है। फिल्म में कश्मीर की खूबसूरत वादियों और मशहूर लाल चौक को दिखाया गया है। ये फिल्म पहले और वर्तमान कश्मीर की स्थिति पर आधारित है। हैदर में शाहिद कपूर मुख्य अभिनेता के रूप में हैं। फिल्म में तब्बू ने उनकी मां के किरदार में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed