फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने दोस्त के निधन के बाद उसकी बेटी को बनाया बहन, शादी में कन्यादान तक किया लेकिन...

Wed, 22 Aug 2018 05:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
salman khan and his rakhi sister shweta rohira story
सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई सलमान खान का दोस्त बनने के लिए परेशान रहता है । लेकिन इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनसे सलमान ने खुद आगे बढ़कर दोस्ती की है । इतना ही नहीं, उन्हें अपने परिवार का हिस्सा तक बनाया है। इन्हीं में से एक नाम श्वेता रोहिरा का है ।

salman khan and his rakhi sister shweta rohira story
pulkit samrat and shweta rohira

श्वेता बॉलीवुड के 'बजरंगी भाईजान' की मुंहबोली बहन हैं । हर रक्षाबंधन पर श्वेता, सलमान को राखी बांधती हैं । श्वेता के पिता सुनील रोहिरा और सलमान बहुत अच्छे दोस्त थे । दोनों साथ में घूमते-फिरते थे । सुनील के निधन के बाद सलमान ने श्वेता की जिम्मेदारी उठा ली और उन्हें अपनी बहन बना लिया ।

salman khan and his rakhi sister shweta rohira story
श्वेता रोहिरा

श्वेता का एक भाई सिद्धार्थ भी है और सलामन दोनों को संभालते हैं । दोनों सलमान के परिवार के भी बेहद करीब हैं । साल 2014 में सलमान ने ही श्वेता की शादी पुलकित सम्राट से करवाई थी । साथ ही श्वेता का कन्यादान भी सलमान ने किया था । लेकिन एक साल में ही पुलकित और श्वेता का तलाक हो गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan and his rakhi sister shweta rohira story
सलमान खान

एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया था कि उनकी सलमान से किन परिस्थितियों में मुलाकात हुई थी । श्वेता कहती हैं, 'मैं सातवीं क्लास में पढ़ती थी । एक दिन मैं गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर थी, मेरे साथ कई दोस्त भी थे । मैंने वहां सलमान को बताया कि मैं उनको एक बार राखी बांध चुकी हूं । उसके बाद से सलमान और मेरा रिश्ता जुड़ गया ।'

विज्ञापन
salman khan and his rakhi sister shweta rohira story
सलमान खान

श्वेता प्रोफेशनली एक जर्नलिस्ट हैं और बुटीक भी चलाती हैं । एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता की पुलकित से मुलाकात हुई थी । तभी से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था । शादी के एक साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया । श्वेता का कहना था कि पुलकित ने अपने परिवार के लिए उनसे रिश्ता खत्म कर दिया ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed