{"_id":"655721eb9623466d5e0ca04f","slug":"salman-akshay-karishma-raveena-abhishek-bachchan-bollywood-couples-who-were-engaged-but-never-got-married-2023-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: एक दूसरे के प्यार में पागल इन सितारों ने की थी सगाई, शादी तक बात पहुंचने से पहले ही अलग हुईं राहें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: एक दूसरे के प्यार में पागल इन सितारों ने की थी सगाई, शादी तक बात पहुंचने से पहले ही अलग हुईं राहें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 17 Nov 2023 03:12 PM IST
सार
इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने सगाई तो की, लेकिन शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले ही एक दुसरे से अलग हो गए। ऐसे में आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में...
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने सगाई तो की, लेकिन शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले ही एक दुसरे से अलग हो गए। ऐसे में आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में...
2 of 6
अक्षय कुमार और रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और रवीना टंडन
अक्षय कुमार और रवीना टंडन 'मोहरा' और 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' जैसी फिल्मों में इश्क फरमाते नजर आए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय और रवीना इन फिल्मों में काम करने के दौरान ही एक दूसरे के करीब आए थे। कुछ समय बाद कपल ने गुपचुप सगाई कर ली थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और अक्षय कुमार और रवीना टंडन की राहें अलग हो गईं।
3 of 6
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों सितारे परिवार की रजामंदी से शादी करने वाले थे। हालांकि, अभिषेक और करिश्मा ने साल 2002 में सगाई भी कर ली थी, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि शादी तक बात पहुंचने से पहले ही दोनों की सगाई टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान खान और संगीता बिजलानी
- फोटो : फाइल
सलमान खान और संगीता बिजलानी
सलमान खान ने भले ही आज तक शादी ना की हो, लेकिन एक समय में वे संगीत बिजलानी के साथ शादी रचाने के लिए तैयार थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और संगीता बिजलानी के शादी के कार्ड भी छप गए थे। हालांकि, कुछ कारणों से दोनों की शादी आखिरी समय पर टूट गई।
विज्ञापन
5 of 6
साजिद खान और गौहर खान
- फोटो : social media
साजिद खान और गौहर खान
साजिद खान उस समय काफी चर्चा में रहे थे, जब वे गौहर खान को डेट कर रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साजिद और गौहर एक दूसरे से शादी करने को तैयार थे और दोनों ने सगाई भी कर ली थी। एक साल तक साथ रहने के बाद साजिद खान और गौहर खान की राहें अलग हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।