बॉलीवुड के 'दबंग खान' की ईद पर रिलीज हुई फिल्म 'भारत' सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड्स तोड़े। फिल्म की सक्सेस के बाद से 'सुल्तान' सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं। वो लगातार अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सलमान खान के हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए 5 मजेदार वीडियोज...
'भारत' की सक्सेस के बाद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिख रहे सलमान, देखें 5 मजेदार वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उनके साथ एक बंदर नजर आ रहा था। सलमान पहले बंदर को प्लास्टिक की बोतल से पानी देते हैं और फिर बाद में कप से। वीडियो में पीछे गणेश जी की एक मूर्ति भी नजर आ रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 43 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इस वीडियो को सलमान ने कैप्शन दिया था- हमारा बजरंगी भाईजान प्लास्टिक की बोतल से पानी नहीं पीता।
Hamara bajrangi bhaijaan plastic ki bottle se paani nahi peeta . .
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
उसके पहले सलमान ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो पिता सलीम खान के साथ थे। वीडियो में सलमान पिता के साथ गाना गाते नजर आ रहे थे। दोनों वीडियो में 'सुहानी रात ढल चुकी..' गाना गा रहे थे। इस वीडियो को सलमान ने कैप्शन दिया था- गाना गाते हुए हमारे परिवार के सुल्तान, टाइगर और भारत। वीडियो में सलमान और सलीम के साथ कमाल खान भी थे।
The Sultan, Tiger, Bharat of our family . . Singing
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
सलमान खान फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में सलमान ने जब घोड़े के साथ दौड़ते हुए अपना फिटनेस वीडियो शेयर किया था तो वो देखते देखते ही वायरल हो गया था। वीडियो में सलमान खान एक घोड़े से रेस लगाते दिख रहे थे। जिसमें वो घोड़े को मात दे देते हैं।
Overpower horse power ... fun run with @iamzahero
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
सलमान खान के इस वीडियो में उनकी मस्ती एक अलग ही लेवल पर नजर आ रही है। वीडियो में सलमान स्विमिंग पूल में बैक फ्लिप लगाते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो को फैंस ने बहुत पसंद किया था। वीडियो को 61 लाख से ज्यादा बार देखा गया था। इसके साथ ही करीब 50 हजार से अधिक कमेंट्स थे। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।