फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ही नहीं इन 10 बॉलीवुड स्टार्स की भी होते-होते रह गई थी शादी, एक तो आज भी है सिंगल

Wed, 26 Dec 2018 04:30 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 26 Dec 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
salman khan 53th birthday on 27 december tomorrow
Salman khan

बॉलीवुड के टाइगर और दबंग खान यानी सलमान खान का कल 27 दिसंबर को 53वां जन्मदिन है। उनका जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में 1965 को हुआ था। सलमान का फिल्मी करियर बेहद शानदार चल रहा है। ऐसे में अधेड़ उम्र के हो जाने के बाद भी सलमान खान कुंवारे घूम रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि सलमान ही नहीं इन 10 बॉलीवुड स्टार्स की लवस्टोरी भी शादी के प्लेटफार्म पर आने से पहले ही पटरी से उतर गई थी..आइए जानते हैं इनके बारे में..

salman khan 53th birthday on 27 december tomorrow
karishma kapoor - फोटो : santa banta

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर अभिषेक बच्चन और कपूर खानदान की हिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की। अभिषेक और करिश्मा की असल जान-पहचान बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन की शादी में हुई थी। फिर दोनों ने एक-दूजे को पांच साल डेट करने के बाद अमिताभ बच्चन के जन्मदिन 11 अक्टूबर 2002 के शुभ अवसर पर सगाई कर ली थी। लेकिन इसके दो महीने बाद ही यह रिश्ता टूट गया। लेकिन आजतक इस रिश्ते के टूटने की वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि अभिषेक और करिश्मा को सुपरहिट फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया है' में एक साथ देखा गया था। 

salman khan 53th birthday on 27 december tomorrow
shilpa shetty

दुनिया में अपनी फिटनेस के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार तो शादी की दहलीज तक पहुंकर भी अलग हो गए। शिल्पा और अक्षय का ब्रेकअप बॉलीवुड के लिए सबसे बड़ा और चौंकाने वाला ब्रेकअप था। हालांकि शिल्पा ने शादी की सभी तैयारियां कर ली थी। लेकिन आखिर मौके पर अक्षय को एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भा गई और वह शिल्पा को नजरअंदाज करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan 53th birthday on 27 december tomorrow
vivek oberoi

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर की लिस्ट मे शुमार विवेक ओबेरॉय फिल्मों में आने से पहले ही गुरुप्रीत गिल से सगाई कर चुके थे। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड में कदम रखते ही विवेक शुरुआती दौर में इतने व्यस्त हो गए कि गुरुप्रीत को समय नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में दोनों के बीच कलह बढ़ती गई और आखिर में यह जोड़ी में शादी तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ गई।

विज्ञापन
salman khan 53th birthday on 27 december tomorrow
raveena, akshay

90 के दशक में आई फिल्म 'मोहरा' में रवीना और अक्षय नजदीक आए और इनके अफेयर की बाते बॉलीवुड में कोने-कोने तक गई। दोनों ने मंदिर में सगाई भी कर ली। लेकिन यहां भी अक्षय की वजह से रवीना का दिल टूट गया। दरअसल, रवीना के साथ होते हुए थी अक्षय का ध्यान किसी और एक्ट्रेसेज पर से नहीं हट रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed