फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की हीरोइन पूजा डडवाल ने शुरू की टिफिन सर्विस, पाई-पाई को हो गई थी मोहताज

Thu, 21 Nov 2019 09:41 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
salman khan actress pooja dadwal start tiffin work says salman is god for me
pooja dadwal - फोटो : social media
सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा डडवाल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही हैं । पूजा काफी समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं । अपना इलाज करवाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने बॉलीवुड सितारों से मदद मांगी थी । एक समय था जब पूजा के आगे-पीछे फैन की लाइन होती थी और अब वो पैसों की मोहताज हो गई हैं ।
salman khan actress pooja dadwal start tiffin work says salman is god for me
Pooja Dadwal
हाल ही में एक लीडिंग पोर्टल से बात करते हुए पूजा ने बताया कि उन्हें एक काम मिल गया है । ये काम टिफिन बनाने का है । पूजा टिफिन बनाकर लोगों को भेजती हैं । पूजा ने कहा, 'मुझे किसी का एहसान नहीं चाहिए । काम चाहिए । मैं फिल्म इंडस्ट्री के कई दोस्तों से मिल रही हूं, लोगों से काम मांग रही हूं, लोग मुझे आश्वासन भी दे रहे हैं कि काम मिल जाएगा ।'
salman khan actress pooja dadwal start tiffin work says salman is god for me
pooja dadwal - फोटो : social media
'मैं एक अच्छी अभिनेत्री हूं और एक्टिंग का अपना काम बहुत अच्छी तरह जानती हूं। मैंने खबरों में पढ़ा है कि निर्देशक अनीस बज्मी, सोहा अली खान और बमन ईरानी ने जब मेरी हालत के बारे में सुना तो दुःखी हुए और अनीस बज्मी ने यह भी कहा कि वह जब अपनी अगली फिल्म बनाएंगे मुझे कास्ट करेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan actress pooja dadwal start tiffin work says salman is god for me
pooja dadwal - फोटो : social media
'मैं अनीस बज्मी, बमन ईरानी और सोहा अली खान की आभारी हूं। अब तक मुझे कोई काम नहीं मिला है। मेरे पास पैसे नहीं हैं । मैंने अपने गुजारे के लिए टिफिन सर्विस का काम करना शुरू कर दिया है। यह काम मैंने 3 दिन पहले ही शुरू किया।मेरे दोस्त और निर्देशक राजेंद्र सिंह ने मुझे टिफिन का काम शुरू करने की सलाह दी। उन्होंने इस काम के लिए मुझे जगह और सभी समान मंगवा कर दिए हैं।' 
विज्ञापन
salman khan actress pooja dadwal start tiffin work says salman is god for me
पूजा डडवाल
'अब मैं यहीं काम की जगह पर रह रही हूं। चार दिन पहले तक मेरे पास रहने की जगह नहीं थी, आज रहने की जगह और खाने को खाना तो मिल ही रहा है। मुझे खुद पर और ऊपर वाले पर विश्वास है कि जल्द ही मुझे फिल्म इंडस्ट्री में भी काम मिलना शुरू हो जाएगा। सलमान खान ने मुझे नया जीवनदान दिया है । मैं उनसे मिलकर शुक्रिया अदा करना चाहती हूं ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed