फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी भी मौके पर प्रियंका चोपड़ा को नहीं बख्श रहे सलमान खान, कटरीना के रोकने पर भी बोल गए ऐसी बात

Sat, 25 May 2019 01:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 25 May 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
salman khan again attack on priyanka chopra syas she chose usa instead of bharat
Salman Khan, Priyanka Chopra - फोटो : social media

सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत के प्रमोशन में जुटे हैं। प्रमोशन के दौरान वो कई इंटरव्यूज भी दे रहे हैं। लेकिन इसमें वो प्रियंका चोपड़ा पर ताना मारने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे। आपको बता दें कि पहले प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा थीं लेकिन शादी के चलते उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था। इसके बाद से सलमान कई बार प्रियंका पर तंज कर चुके हैं। हाल में सलमान ने एक बार फिर प्रियंका पर निशाना साथा।

salman khan again attack on priyanka chopra syas she chose usa instead of bharat
Salman Khan and Priyanka Chopra - फोटो : social media

सलमान खान एक बार फिर प्रिंयका चोपड़ा पर तंज कसते हुए नजर आए। सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा को ताना मारते हुए कहा कि प्रियंका को भारत की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी, तो प्रियंका फिल्म का प्रमोशन तो कर ही सकती हैं।

salman khan again attack on priyanka chopra syas she chose usa instead of bharat
salman katrina - फोटो : social media

इंटरव्यू के जब कटरीना कैफ से फिल्म में उनके रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जब ये रोल लिखा गया, तब मैं वहां नहीं थी।' इसी बीच सलमान ने बीच में बोले, 'वहां प्रियंका चोपड़ा थीं, जो कोशिश कर रही थीं।' सलमान इतना बोल ही पाए थे कि कटरीना ने उन्हें रोकते हुए कहा, 'रिलेक्स, रिलेक्स'। इसके बाद सलमान ने कहा, 'थैंक्यू प्रियंका।'

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan again attack on priyanka chopra syas she chose usa instead of bharat
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media

सलमान खान यहां नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'प्रियंका चोपड़ा ने भारत के ऊपर USA को चुना। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है। जब उन्हें उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म मिली, तब उन्होंने उस फिल्म को ठुकराकर शादी कर ली, हैट्स ऑफ! ऐसी फिल्मों के लिए लड़कियां अपने पति छोड़ देती हैं।'

विज्ञापन
salman khan again attack on priyanka chopra syas she chose usa instead of bharat
Salman Khan, Katrina and Priyanka - फोटो : twitter

बीते दिनों सलमान ने मुंबई मिरर से हुई बातचीत में कहा था, 'शुक्रिया प्रियंका, मैं हमेशा उसका शुक्रगुजार रहूंगा। भारत की शूटिंग को शुरू होने में बस 5 दिन बचे थे, प्रियंका मुझसे मिलीं और कहा कि वह फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी। अगर प्रियंका ने भारत नहीं छोड़ी होती तो हम कटरीना को ऑन बोर्ड कैसे लाते?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed