फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सिनेमाघरों में एकबार फिर धमाल मचाएंगे सलमान खान और अली अब्बास, नई फिल्म के लिए मिलाया हाथ

Sun, 25 Sep 2022 06:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 25 Sep 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
salman khan and ali abbas zafar are all set to collaborate on another action entertainer film
सलमान खान, अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर में अभिनेता का नया रूप देखने को मिला था। लंबे बालों में अभिनेता बिल्कुल अलग नजर आ रहे थे। अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। सलमान खान ने एक और फिल्म के लिए डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ हाथ मिलाया है। अली अब्बास जफर उस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म भी एक एक्शन फिल्म होगी। 

salman khan and ali abbas zafar are all set to collaborate on another action entertainer film
अली अब्बास जफर - फोटो : Social Media

सलमान खान और अली अब्बास जफर एकसाथ 'सुल्तान', 'टाइगर ज़िंदा है' और 'भारत' जैसी फिल्में कर चुके हैं। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हो सकती है। बता दें कि सलमान खान और अली अब्बास जफर पिछले कुछ महीनों से कुछ प्रोजेक्ट्स पर बातचीत कर रहे हैं और ये भी कहा जा रहा है कि वह प्रोजेक्ट लॉक हो चुका है। इस फिल्म के लिए भी सलमान खान को अपने शरीर में काफी बदलाव करने होंगे। 

salman khan and ali abbas zafar are all set to collaborate on another action entertainer film
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जा रहा है कि सलमान खान ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है। मगर पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद अंतिम फैसला लेंगे। ये भी चर्चा है कि सलमान खान और अली अब्बास जफर ने एक विदेशी फिल्म के रीमेक पर बात की है, लेकिन ये अभी तक स्पष्ट नहीं कि आखिर में दोनों किस प्रोजेक्ट पर एक साथ आने के लिए तैयार हुए हैं। अब्बास अली की आखिरी हुई फिल्म ‘जोगी’ थी। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने लीड रोल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan and ali abbas zafar are all set to collaborate on another action entertainer film
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह किसी का भाई किसी की जान के अलावा टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ मुख्य रोल में दिखाई देंगी। ये फिल्म अगले साल 2023 में ईद पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed