{"_id":"621e5c03425af9682b7165b3","slug":"salman-khan-and-sonakshi-sinha-wedding-photos-going-viral-what-is-truth-behind-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fact Check: सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा से कर ली शादी? वायरल हो रही ये तस्वीर, ये है असली सच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fact Check: सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा से कर ली शादी? वायरल हो रही ये तस्वीर, ये है असली सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 02 Mar 2022 05:55 PM IST
एक्टर सलमान खान बॉलीवुड के मॉस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। सलमान के फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। अब सलमान की शादी को लेकर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है। तस्वीर में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी की मांग में सिंदूर भरा नजर आ रहा है। चलिए आपको सलमान की शादी की तस्वीरों का सच बताते हैं।
Trending Videos
2 of 5
दबंग में सलमान और सोनाक्षी
- फोटो : Social Media
सलमान और सोनाक्षी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है। हालांकि, ये तस्वीरें फोटोशॉप की गई हैं। सलमान और सोनाक्षी ने शादी नहीं की है। सलमान खान खुद को सिंगल बताते आए हैं लेकिन उन्हें अक्सर उनकी दोस्त यूलिया वंतूर के साथ देखा जाता है। इसलिए अटकलें तेज हैं कि सलमान और यूलिया रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : Social Media
वहीं सोनाक्षी का नाम जहीर इकबाल से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, सोनाक्षी ने जहीर के साथ रिलेशनशिप से इनकार किया है। दबंग गर्ल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वो जहीर के साथ रिलेशन में नहीं है। जहीर केवल उनका अच्छा दोस्त है। जब दोनों किसी और के साथ रिलेशन में हैं तो ये शरारत किसी फैंस ने की होगी।
4 of 5
salman khan, drink and drive case
- फोटो : Social Media
इन अभिनेत्रियों का सलमान से जुड़ा नाम
बता दें कि सलमान खान ने बिग बॉस 15 में हिंट दिया था कि वो रिलेशन में हैं। इसके बाद से ही फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान यूलिया से पहले कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन में रह चुके हैं। जिसमें ऐश्वर्या राय का नाम टॉप में आता है। उसके बाद सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, जरीन खान, जैकलीन फर्नांडिस के साथ जुड़ चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दुबई में धूम मचाकर आए हैं सलमान
सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो दुबई गए थे, जहां पर सलमान खान ने 'द-बैंग द टूर-रिलोडेड’ में सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारों के साथ परफॉर्म किया। इस मौके के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। हालांकि, अब सलमान खान इस शो को पूरा करके मुंबई लौट आए हैं। बीती रात अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।