{"_id":"60a51d708ebc3e5fbb30fda5","slug":"salman-khan-arranges-500-oxygen-concentrators-for-covid-19-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: संक्रमितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, मंगवाए 500 ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना संकट: संक्रमितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, मंगवाए 500 ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 19 May 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में हाहाकार के हालात देखने को मिल रहे हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बीच मरीज कई तरह की हेल्थ केयर की कमियों का सामना कर रहे हैं। वहीं इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने-अपने तरीके से मदद करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अभिनेता सलमान खान ने अपनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' से होने वाली सारी कमाई को कोरोना काल में देश की मदद के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिए कोविड रिलीफ सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। अब उन्होंने उन लोगों के लिए ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर्स ऑर्डर किए हैं जिन्हें इसकी इमर्जेंसी में जरूरत होती है। अभिनेता ने जीशान सिद्दीकी द्वारा की गई तस्वीर को अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर री-पोस्ट किया है। अभिनेता ने बताया कि 500 ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर्स की पहली खेप मुंबई पहुंच गई है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : Twitter
इसके साथ ही सलमान ने एक हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया है। जिस नंबर पर कोविड संक्रमित मरीज आसानी से संपर्क कर सकते हैं और कंसन्ट्रेटर्स ले सकते हैं। सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'ये ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर्स फ्री में दिए जाएंगे लेकिन इन्हें इस्तेमाल के बाद वापस जरूर कर दिया जाए।'
बीते दिनों सलमान खान ने अपनी फिल्म राधे से होने वाली कमाई का एक हिस्सा कोरोना से लड़ाई के लिए करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था कि इन पैसों से वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और कॉन्सेंट्रेटर खरीदे जाएंगे। सलमान खान ने ये बड़ा फैसला फिल्म के प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर किया था। सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस (एसकेएफ) कोविड रिलीफ के लिए काम कर रही GiveIndia के साथ जुड़कर ये योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Twitter
सलमान इससे पहले भी कोविड क्राइसेस के दौर में जरूरतमंदों की मदद करते दिखाई दे चुके हैं। मुंबई के फ्रंटलाइन वर्कर्स - पुलिस, मेडिकल स्टाफ और बीएमसी कर्मचारियों की मदद करने के साथ-साथ सलमान खान ने बीते दिनों कर्नाटक के एक 18 वर्षीय साइंस स्टूडेंट की मदद की थी।
विज्ञापन
5 of 5
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान की फिल्म 'राधे' ईद के मौके पर यानी 13 मई को रिलीज हुई है। इस फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी अहम किरदारों में हैं। रिलीज के बाद इस फिल्म ने पहले दिन ही इतिहास रच दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।