देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति बरकरार रहने और लोगों को वैक्सीन मिलने में हो रही दिक्कतों के चलते कुछ और बड़ी फिल्में भी अब ओटीटी की तरफ चल दी हैं। इन फिल्मों में सलमान खान की बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम'’ अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' और सैफ अली खान की ‘भूत पुलिस’ भी शामिल हो गई हैं। इस बीच निर्माता, लेखक ए आर रहमान की फिल्म '99 सॉन्ग्स‘ की भी ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है।
एक्सक्लूसिव: सैफ की ‘भूत पुलिस’ समेत ये फिल्में भी चली ओटीटी पर, इस दिन आएगी रहमान की ‘99 सॉन्ग्स’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल सितंबर में लॉक डाउन खुलने के साथ ही हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की कास्टिंग बदल गई थी। फिल्म 'भूत पुलिस' में अली फजल को हटाकर अर्जुन कपूर को लिया गया था। और, फिल्म से फातिमा सना शेख की छुट्टी होने के बाद सैफ ने फिल्म में दो हीरोइनों जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के नाम ओके किए थे। फिल्म के निर्देशक पवन कृपलानी हैं। ये फिल्म बनकर तैयार है और जानकारी के मुताबिक टिप्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने की बात एक बड़ी ओटीटी कंपनी से छेड़ी है। हालांकि, इस बारे में टिप्स की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।
बुधवार के दिन मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जिन और दो बड़ी फिल्मों के ओटीटी पर जाने की चर्चा होती रही। उनमें एक फिल्म तो सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की है। ‘अंतिम’ नामक इस फिल्म में सलमान खान पहली बार सरदार बने दिखाई देंगे। ‘सरदार का ग्रांडसन’ को नेटफ्लिक्स पर मिली कामयाबी ने भी उन फिल्म निर्माताओं के हौसले बुलंद किए हैं जो अतीत में भी पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्में बनाते रहे हैं। ओटीटी को लेकर अब तक देश में यही बात निर्माताओं को बताई गई कि बिना गालियों और सेक्स सीन्स के लोग ओटीटी पर ज्यादा देर रुकते नहीं हैं। लेकिन, नीना गुप्ता, अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और रकुल प्रीत की फिल्म ‘सरदार का ग्रांडसन’ ने कोविड 19 के बाद दर्शकों की बदली रुचि की दमदार तस्वीर पेश की है।
‘अंतिम’ के अलावा जिस दूसरी बड़ी फिल्म के ओटीटी पर जाने की चर्चा है, वह फिल्म है निर्देशक अमित शर्मा की फिल्म ‘मैदान’। इसकी शूटिंग तकरीबन पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ दिखेंगी दक्षिण की चुलबुली अदाकारा प्रियमणि। फिल्म में गजेंद्र राव और रुद्रनील घोष की भी अहम भूमिकाएं हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर और जी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। सलमान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड’ रिलीज की हाइब्रिड रिलीज से उत्साहित जी स्टूडियोज ने फिल्म ‘मैदान’ को लेकर भी अपनी सहयोगी कंपनियों जी5 और जी सिनेप्लेक्स से चर्चा शुरू कर दी है।
इस बीच ओटीटी पर इस वीकएंड एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका नाम है ’99 सॉन्ग्स’। कोरोना संक्रमण काल में ही रिलीज हो गई इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के साथ साथ जियो सिनेमा पर भी 21 मई से देखा जा सकेगा। इस फिल्म के निर्माता और लेखक मशहूर संगीतकार ए आर रहमान हैं।