फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साबू दस्तगीर: हॉलीवुड में इस भारतीय को सबसे पहले मिली कामयाबी, 'एलिफेंट ब्वॉय' से हुआ था मशहूर

Wed, 19 May 2021 07:03 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 19 May 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Sabu Dastagir Did You Know He Was The First Indian Actor To Make It In Hollywood
साबू दस्तगीर - फोटो : सोशल मीडिया

एवेंजर्स और आयरन मैन जैसी मशहूर फिल्में बनाने वाले मार्वल स्टूडियोज ने एक नई हॉलीवुड फिल्म इटर्नल की एक क्लिप हाल ही में रिलीज की जोकि भारतीय दर्शकों के बीच भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता हरीश पटेल इस हॉलीवुड फिल्म की क्लिप में भी नजर आए हैं। हरीश पटेल को फिल्म क्लिप में कुमैल नानजियानी के बगल में खड़ा देखा जा सकता है। इंटरनेट पर ये क्लिप लगातार चर्चा में बनी हुई है और वायरल भी हो रही है। हरीश पटेल अब मार्वल की फिल्म इटर्नल्स में नजर आने वाले हैं। मालूम हो कि दुनियाभर में बॉलीवुड स्टार्स की लोकप्रियता के चलते हॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक भारतीय कलाकारों को अपनी फिल्मों में रखने लगे हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी और तब्बू समेत कई बॉलीवुड स्टार्स हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसी तरह कई हॉलीवुड स्टार्स भी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे भारतीय एक्टर की जिसने पहली बार हॉलीवुड में कदम रखा था।

Sabu Dastagir Did You Know He Was The First Indian Actor To Make It In Hollywood
साबू दस्तगीर - फोटो : सोशल मीडिया

साबू दस्तगीर का जन्म मैसूर के एक महावत परिवार में हुआ था। साबू की उम्र नौ साल की थी जब उनके पिता चल बसे थे। इसके बाद उनका परिवार मैसूर दरबार से खाने के रूप में मिल रहे सहारे के भरोसे था। बता दें कि 'एलिफेंट ब्वॉय' के नाम से मशहूर साबू हॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने वाले पहले इंडियन एक्टर ही नहीं, बल्कि सन 1960 में प्रतिष्ठित 'Hollywood Walk of Fame' में भी शामिल होने वाले पहले भारतीय कलाकार भी थे।

Sabu Dastagir Did You Know He Was The First Indian Actor To Make It In Hollywood
साबू दस्तगीर - फोटो : सोशल मीडिया

सन 1930-40 में साबू ने हॉलीवुड (अमेरिकन और ब्रिटिश) फिल्मों में बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने मात्र 13 साल की उम्र में पहली बार हॉलीवुड फिल्मों में शुरुआत की थी। इसके बाद सन 1934 में 'एलिफेंट ब्वॉय' फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में भारत आए अमेरिकन फिल्म मेकर रॉबर्ट फ्लेहर्टी ने खोज निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sabu Dastagir Did You Know He Was The First Indian Actor To Make It In Hollywood
साबू दस्तगीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म की कहानी मशहूर लेखक रुडयार्ड किपलिंग की शॉर्ट स्टोरी 'Toomai of the Elephants' पर आधारित थी। यह एक युवा महावत के बारे में थी, जो हाथियों के साथ ही रहता था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई और साबू रातों-रात स्टार बन गए। इस फ़िल्म में क्रिटिक्स ने साबू की एक्टिंग की जमकर सराहना की।

विज्ञापन
Sabu Dastagir Did You Know He Was The First Indian Actor To Make It In Hollywood
साबू दस्तगीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म को करने के बाद साबू हॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्मों में लीड रोल रोल में नजर आने लगे। इस दौरान उन्होंने कई ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों जैसे 'द ड्रम (1938), थीफ ऑफ बगदाद (1940), जंगल बुक (1942), अरेबियन नाइट्स (1942), कोबरा वुमन (1944), सॉन्ग ऑफ इंडिया (1949) में प्रमुख मुख्य भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा भी उन्होंने कई अन्य फिल्में की। लेकिन उहोने किसी भी हिंदी फिल्म में अभिनय नहीं किया। सन 1938 की 'The Drum' फिल्म में उन्होंने 'प्रिंस अजीम' की भूमिका निभाई थी, जिसे भारत में काफी सराहना मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed