{"_id":"5a9a4cbe4f1c1bc65c8b5346","slug":"salman-khan-bajrangi-bhaijaan-box-office-collection-day-1-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर के बाद चीनी बॉक्स ऑफिस पर छाए सलमान खान, पहले दिन ही कमा लिए करोड़ों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर के बाद चीनी बॉक्स ऑफिस पर छाए सलमान खान, पहले दिन ही कमा लिए करोड़ों
Sat, 03 Mar 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Mar 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बजरंगी भाईजान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान अब आमिर खान के रास्ते पर हैं और यही नहीं आमिर को कड़ी टक्कर भी दी है। दरअसल, सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 2 मार्च को चीन में रिलीज की गई। चीन में दर्शक सलमान की इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं।
चीन में रिलीज किए गए फिल्म का पोस्टर
2 of 5
बजरंगी भाईजान
'बजरंगी भाईजान' ने पहले दिन करीब 14.61 करोड़ की कमाई कर ली है। ये आंकड़ा इसलिए भी चौंकाता है कि चीन में अभी 5 फिल्में और रिलीज हुई हैं। इसके बावजूद वहां दर्शकों ने इस फिल्म का दिल खोलकर स्वागत किया है। इस तरह से ये फिल्म अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
3 of 5
बजरंगी भाईजान
17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई 'बजरंगी भाईजान' वर्ल्डवाइड 5,000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जबकि अकेले चीन में ही इसे 8000 स्क्रीन्स मिले हैं। इससे पहले आमिर अपनी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'दंगल' को भी चीन के मल्टीप्लेक्स में उतार चुके हैं। उनकी फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 'सीक्रेट सुपरस्टार' को 5000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था जबकि 'दंगल' को 7000 स्क्रीन पर, वहीं 'बजरंगी भाईजान' को इंरोज इंटरनेशनल ने चीन में 8000 स्क्रीन पर रिलीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बजरंगी भाईजान
फिल्म की कहानी एक ऐसी बच्ची की है जो बोल नहीं सकती और अपने परिवार से बिछड़ जाती है। जिसके बाद सलमान खान उसे पाकिस्तान में उसके घर तक पहुंचाते हैं। फिल्म में सलमान खान के किरदार को भारत में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं इस फिल्म को पाकिस्तान में भी काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
बजरंगी भाईजान
कबीर खान के निर्देशन में बनीं इस फिल्म ने भारत में 320.34 करोड़ का कारोबार किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में सलमान खान की ये फिल्म चीन में कितने करोड़ का कारोबार करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।