फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे शुरू हुई थी संगीता बिजलानी संग सलमान की लव स्टोरी, शादी के कार्ड तक छपे लेकिन...

Fri, 27 Dec 2019 07:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 27 Dec 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
Salman khan Birthday: Sangeeta Bijlani and Salman Love Story in the early 90s
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है इनमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, यूलिया वंतूर शामिल है। उनका प्रेम प्रसंग भी हर किसी को जुबानी याद है। लेकिन इन सब में संगीता कुछ खास हैं क्योंकि आज भी सलमान उन्हें अपनी रियल लाइफ हीरोइन मानते हैं। 27 दिसंबर को सलमान अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे। सलमान के जन्मदिन पर आइए बताते हैं उनकी और संगीता बिजलानी की लवस्टोरी के बारे में।

Salman khan Birthday: Sangeeta Bijlani and Salman Love Story in the early 90s
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : Twitter

संगीता बिजलानी की दोस्ती सलमान से उस वक्त हुई जब वह शाहीन जाफरी (सलमान की पहली गर्लफ्रेंड) को डेट कर रहे थे। उन दिनों संगीता भी ब्रेकअप के कारण अपसेट थीं। तभी दोनों एक दूसरे से मिले और धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई। संगीता और सलमान को हर जगह साथ देखा जाने लगा। दोनों के अफेयर की खबरें हर जगह छाई थीं।

Salman khan Birthday: Sangeeta Bijlani and Salman Love Story in the early 90s
Salman Khan, Sangeeta Bijlani - फोटो : social media

चर्चा तो यहां तक थी कि सलमान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे। जासिम खान की किताब 'बीइंग सलमान' में इस बात का दावा किया गया है कि संगीता ने एक इंटरव्यू में अपनी और सलमान की शादी तय होने वाली बात की पुष्टि की थी। इतना ही नहीं खुद सलमान खान ने भी कहा है कि संगीता संग उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan Birthday: Sangeeta Bijlani and Salman Love Story in the early 90s
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : Twitter

हालांकि संगीता और सलमान की शादी एक महीने पहले ही टूट गई। उस वक्त खबरें आईं कि सलमान सोमी अली को डेट कर रहे थे इस वजह से संगीता ने उनसे शादी करने से मना कर दिया। खैर इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो सलमान और संगीता ही अच्छे से जानते हैं। बाद में 14 नवंबर 1996 को संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी, लेकिन उनकी शादी ज्यादा नहीं टिक सकी और साल 2010 में उनका तलाक हो गया।

विज्ञापन
Salman khan Birthday: Sangeeta Bijlani and Salman Love Story in the early 90s
salman aishwarya

हालांकि सलमान और संगीता आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। संगीता के बाद भी सलमान का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा। सबसे ज्यादा उनकी चर्चा ऐश्वर्या राय के साथ अफेयर और फिर ब्रेकअप को लेकर हुई। लेकिन ऐश्वर्या ने भी बाद में सलमान संग रिश्ता तोड़ अभिषेक बच्चन संग शादी कर ली। 54 के सलमान खान अब भी कुंवारे हैं। पूरे देश को उनकी शादी का इंतजार है लेकिन लगता है सलमान ने उम्र भर सिंगल रहने का मन बना लिया हैै।

पढ़ें: VIDEO: भीख मांगने वाली बच्ची को करीना ने किया इग्नोर, हो गईं ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed